'थोड़ा इंतजार करो हार्दिक और नताशा फिर से एक होंगे,' किसने किया यह चौंकाने वाला दावा और क्या है सच्चाई
Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ खिलाड़ी हार्दिक पांड्या अपनी पत्नी नताशा स्तानकोविक से पिछले साल अलग हो गए थे। दोनों के तलाक की खबरों ने काफी तूल पकड़ा था। तलाक के बाद हार्दिक पांड्या का नाम कई अन्य महिलाओं के साथ भी जोड़ा गया है।
इस बीच हार्दिक पांड्या और उनके बेटे अगस्त्य की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई है। इसे लेकर अलग-अलग दावे किये जा रहे हैं। फैन्स इस फोटो को देखकर काफी खुश हैं क्योंकि पांड्या और उनके बेटे के बीच प्यार साफ तौरआर झलक रहा है।

इस दौरान कई यूजर्स ने नताशा स्तानकोविक को भी याद किया। एक ऐसा कमेन्ट भी सामने आया, जिसने सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या ऐसा हो सकता है। माधवी तनेजा नामक इस यूजर ने लिखा कि थोड़ा इन्तजार करो, हार्दिक और नताशा को यह बच्चा फिर से एक मिला देगा।
कहने का मतलब यह था कि नताशा और हार्दिक फिर से एक हो जाएँगे। हार्दिक पांड्या और बेटे का प्यार देखकर ऐसा दावा किया जा रहा है लेकिन सच्चाई कोसों दूर है। सच्चाई से इन बातों का कोई लेना-देना नहीं है क्योंकि दोनों फिर से एक नहीं होने वाले हैं।
Hardik Pandya और नताशा नहीं हो सकते एक
हार्दिक पांड्या और नताशा एक होते, तो अलग होने का बड़ा फैसला नहीं लेते। उनका बेटा एक-दूसरे के पास आता-जाता रहता है। पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में जीत दर्ज करने के बाद पांड्या रो पड़े थे। शायद उनका दर्द था, जो उस समय बाहर आ गया। सब प्लेयर्स का परिवार वहां था लेकिन हार्दिक की पत्नी नहीं थीं।
Hardik Pandya का ध्यान गेम पर
तलाक के बाद हार्दिक पांड्या की गाड़ी एक बार फिर से पटरी पर लौट आई हैं। हार्दिक पांड्या हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में गेंद और बल्ले से अपना अहम योगदान देने में सफल रहे हैं। आने वाले समय में भी वह टीम के लिए अपना बेस्ट देना का प्रयास करेंगे। अगले महीने आईपीएल में वह मुंबई इंडियंस के कप्तानी करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications