क्या बोरिया-बिस्तर समेटकर संन्यास लेंगे धोनी? मुंबई इंडियंस से हार के बाद आया हैरान करने वाला रिएक्शन
DHONI: महेंद्र सिंह धोनी के कप्तान बनने के बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। माही की टीम को मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को हुए मैच में हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई सुपर किंग्स अंक तालिका में अब सबसे निचले स्थान पर है।
महेंद्र सिंह धोनी 43 साल के हैं और उनके अंतिम आईपीएल की अटकलें लग रही हैं। धोनी की तरफ से इस बारे में एक बार कहा गया था कि मैं जब तक चाहूँ, सीएसके के लिए खेल सकता हूँ। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वह कब तक खेल सकते हैं।

इस बार चेन्नई की हार के बाद धोनी ने टीम के अगले साल के कॉम्बिनेशन पर बात की। इससे एक संकेत मिलता है कि वह एक बार फिर से आईपीएल खेलने के लिए मैदान पर आ सकते हैं। अगले साल भी माही मैदान पर चौके और छक्के जड़ते हुए दिखाई दे सकते हैं।
Dhoni ने हार पर क्या कहा?
हार के बाद धोनी ने कहा कि मुझे लगता है कि हमें यह समझने की ज़रूरत है कि हम सफल हैं क्योंकि हम अच्छा क्रिकेट खेलते हैं। साथ ही अगर आप अच्छा क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं, तो भावुक न होना ज़रूरी है। ऐसे कई उदाहरण हैं, मुझे लगता है कि 2020 हमारे लिए बहुत अच्छा नहीं रहा लेकिन हमें यह देखने की ज़रूरत है कि क्या हम सही तरह का क्रिकेट खेल रहे हैं।
Dhoni ने दिया बड़ा संकेत
आगे माही ने कहा कि हमारे सामने बहुत सारे गेम हैं, जिन्हें हमें जीतना है, इसलिए हम एक बार में एक ही गेम पर ध्यान देंगे। अगर हम कुछ हार जाते हैं, तो हमारे लिए अगले साल के लिए सही संयोजन तैयार करना महत्वपूर्ण होगा। हम नहीं चाहते कि बहुत सारे खिलाड़ी बदले जाएं। इसलिए मुझे लगता है कि जो महत्वपूर्ण होगा वह है कोशिश करना और क्वालीफाई करना, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है, तो आप जानते हैं, अगले साल के लिए एक सुरक्षित इलेवन तैयार करें और मजबूत वापसी करें।
चेन्नई सुपर किंग्स की बड़ी हार
गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स महज 176 रनों का स्कोर ही हासिल कर पाई थी। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी की टीम को 9 विकेट से पराजय का सामना करना पड़ा। रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के बल्ले से अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली।












Click it and Unblock the Notifications