क्या भारत में आयोजित नहीं होगा एशिया कप? पाकिस्तान बना सिरदर्द, कौनसा देश बनेगा वेन्यू
Asia Cup 2025: एशिया कप का आयोजन इस बार भारत के पास है। बीसीसीआई की मेजबानी में इवेंट होना है लेकिन इसमें अभी पेच फंसा हुआ है। पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के बाद से इवेंट को लेकर स्थिति साफ़ नहीं हो पाई है। सब कुछ ठीक रहने पर यह इवेंट सितंबर में आयोजित किया जा सकता है।
इस बीच एक बड़ी समस्या यह भी है कि पाकिस्तानी टीम भारत में खेलने के लिए नहीं आएगी। ऐसे में वेन्यू में बदलाव करना पड़ेगा। इसके लिए यह देखना होगा कि इवेंट किस जगह आयोजित करना ठीक रहेगा। बीसीसीआई के पास कुछ ऑप्शन हैं, जिनमें से वेन्यू का चयन किया जा सकता है।

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला भारतीय सरजमीं पर नहीं होने से इवेंट को बाहर लेकर जाना होगा, एक मैच के लिए बाहर जाने से बेहतर पूरा इवेंट ही शिफ्ट करना बेहतर होगा। पिछली बार एशिया कप जब पाकिस्तान की मेजबानी में हुआ था, तो टीम इंडिया वहां खेलने के लिए नहीं गई थी।
अगर वेन्यू बदलने की बात आएगी, तो पूरा टूर्नामेंट ही भारत से बाहर लेकर जाना सही रहेगा। श्रीलंका या यूएई में से कोई एक देश एशिया कप के लिए वेन्यू हो सकता है। ज्यादा आसार यूएई के ही हैं। यूएई में पहले भी एशिया कप का आयोजन किया जा चुका है।
Asia Cup श्रीलंका में कराने पर क्या समस्या?
मानसून सीजन श्रीलंका के खिलाफ जाता है। वहां साल 2023 में भी एशिया कप हुआ था लेकिन मैचों में नियमित तौर पर बारिश का खलल देखने को मिला था। इस वजह से यूएई को पहली पसंद माना जा सकता है। यूएई में बारिश जैसी कोई समस्या नहीं रहती है।
हाइब्रिड मॉडल में Asia Cup आयोजन का विकल्प
हाइब्रिड मॉडल भी रखा जाता है, तो यूएई और भारत के बीच उड़ान भरने से बेहतर होगा कि आयोजन वहीं किया जाए। अगर श्रीलंका में आयोजन होता है, तो हाइब्रोड मॉडल में आसानी रहने वाली है क्योंकि यूएई की तुलना में श्रीलंका करीब है।












Click it and Unblock the Notifications