WI vs PAK: सैम अयूब के धमाके से वेस्टइंडीज ढेर, पाकिस्तान ने तीसरा मैच जीतकर सीरीज पर किया कब्जा

WI vs PAK, 3rd T20I: पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी-20 मुकाबले में 13 रन से जीत हासिल कर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। इस मैच में पाकिस्तान की ओपनिंग जोड़ी साहिबजादा फरहान और सैम अयूब ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। टी-20 सीरीज जीतने के बाद अब दोनों ही टीमों के बीच वनडे सीरीज खेला जाना है।

पाकिस्तान ने बनाए थे 189 रन (WI vs PAK, 3rd T20I)

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 189 रन बनाए। साहिबजादा फरहान ने 53 गेंदों में 74 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने कई आकर्षक शॉट लगाए। वहीं सैम अयूब ने भी 49 गेंदों में 66 रन बनाए और दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 138 रनों की साझेदारी की। यह साझेदारी पाकिस्तान की जीत की नींव साबित हुई। फरहान को 17वें ओवर में शमार जोसेफ ने आउट किया, वहीं अयूब आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हुए। पाकिस्तान ने अपने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 189 रन बनाए।

WI vs PAK 1

वेस्टइंडीज की तेज शुरुआत फिर भी मिली हार

वेस्टइंडीज की शुरुआत भी काफी आक्रामक रही। पहले दो ओवरों में उन्होंने बिना विकेट खोए 33 रन बना लिए थे। लेकिन तीसरे ओवर से पाकिस्तान के गेंदबाजों ने वापसी की। हारिस रऊफ ने पारी के पांचवें ओवर में ज्वेल एंड्रू (24) को आउट कर पहली सफलता दिलाई। इसके बाद अलीक अथानाज़ ने 40 गेंदों में 60 रन बनाए और कुछ समय तक वेस्टइंडीज को मुकाबले में बनाए रखा। लेकिन सैम अयूब ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और अथानाज़ को आउट कर पाकिस्तान को बड़ी सफलता दिलाई।

शेरफेन रदरफोर्ड ने जड़ा अर्धशतक

शेरफेन रदरफोर्ड ने 35 गेंदों में 51 रनों की तेज पारी खेली, लेकिन अंतिम ओवर में उनके आउट होते ही वेस्टइंडीज की जीत की उम्मीदें भी खत्म हो गईं। वेस्टइंडीज निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट पर 176 रन ही बना सकी। इससे पहले दोनों टीमें एक-एक मैच जीत चुकी थीं। दूसरा मैच वेस्टइंडीज ने रोमांचक अंदाज में जीता था, जहां जेसन होल्डर ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई थी। अब दोनों टीमें वनडे सीरीज के लिए कैरेबियन रवाना होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+