WI vs PAK 1st ODI: वेस्टइंडीज और पाकिस्तान में किसका पलड़ा भारी, जानें पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन!
WI vs PAK 1st ODI Head to Head: वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज आज यानी 8 अगस्त से होने जा रहा है। पहला मैच ब्रायन लारा स्टेडियम, त्रिनिदाद में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे से शुरू होगा। पाकिस्तान ने हाल ही में खत्म हुई टी-20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी और अब वनडे में भी वही लय बरकरार रखने की कोशिश करेगा।
टी-20 के बाद वनडे में भिड़ंत (WI vs PAK 1st ODI match Prediction)
वहीं वेस्टइंडीज टीम टी-20 सीरीज हारने के बाद इस फॉर्मेट में वापसी करना चाहेगी। पाकिस्तान की टीम में कप्तान मोहम्मद रिजवान और बाबर आज़म की वापसी हुई है, जो टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं थे। ऐसे में मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम के टीम में शामिल होने से पाकिस्तान को फायदा मिलने की उम्मीद है। ये दोनों ही खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना दबदबा दिखाना चाहेंगे।

हेड टू हेड में आखिर किसका पलड़ा भारी
अगर आंकड़ों की बात करें तो अब तक दोनों टीमों ने कुल 137 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें पाकिस्तान ने 63 और वेस्टइंडीज ने 71 मैच जीते हैं। हालांकि, वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी बार घरेलू सीरीज 1988 में जीती थी। यानी इतिहास पाकिस्तान के पक्ष में रहा है। लेकिन वेस्टइंडीज की टीम वापसी करने के लिए जानी जाती है और वह इस सीरीज में ऐसा ही कुछ करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
पिच से किसे मिलेगा फायदा
मैच त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में होगा, जहां पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद देती है। पिछले 10 मैचों का औसत स्कोर 235 रन रहा है और यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है। मैच का सीधा प्रसारण भारत में किसी TV चैनल पर नहीं होगा, लेकिन आप इसे FanCode ऐप और वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं।
इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
पाकिस्तान के सैम अयूब ने T20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था और अब ODI में भी उनसे उम्मीदें होंगी। वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप भी लगातार रन बना रहे हैं। अब देखना यह होगा कि क्या पाकिस्तान अपनी जीत की लय बरकरार रखता है या वेस्टइंडीज जोरदार वापसी करता है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
वेस्टइंडीज की बेस्ट प्लेइंग इलेवन: ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, कीसी कार्टी, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेस, जस्टिन ग्रीव्स , गुडकश मोटी, शमार जोसेफ, जेडन सील्स।
पाकिस्तान की बेस्ट प्लेइंग इलेवन: सैम अय्यूब , अब्दुल्ला शफीक ,बाबर आज़म , मोहम्मद रिज़वान (कप्तान और विकेटकीपर), सलमान अली आगा (उप-कप्तान), मोहम्मद हारिस , मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ , शाहीन अफरीदी , नसीम शाह, अबरार अहमद।












Click it and Unblock the Notifications