IND vs WI: संजू सैमसन एक मैच विनर खिलाड़ी हैं, पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

Sanju Samson: संजू सैमसन टीम इंडिया में अंदर-बाहर होते रहे हैं। उनकी टीम में निरंतर जगह नहीं रही है। हालांकि उनकी प्रतिभा और क्षमता पर किसी को शाम नहीं है। वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो गई है। संजू सैमसन को एकदिवसीय टीम में शामिल कर लिया गया है।

सैमसन के पास वेस्टइंडीज में जाकर रन बनाने का अच्छा मौका है। बतौर कीपर वह अपनी स्थायी जगह बनाने के लिए दावा पेश कर सकते हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री ने सैमसन को लेकर एक अहम बयान दिया है। सैमसन को उन्होंने मैच विनर बताया है।

samson

द वीक के अनुसार शास्त्री ने कहा कि संजू सैमसन एक मैच विनर खिलाड़ी हैं। अगर वह अपना करियर शानदार खेल के साथ समाप्त नहीं करेंगे, तो मुझे निराशा होगी। यह कुछ ऐसा ही है जैसे मेरी कोचिंग में रोहित शर्मा एक रेगुलर टेस्ट प्लेयर की तरह नहीं खेलते, तो मुझे निराशा होती।

उल्लेखनीय है कि संजू सैमसन को ज्यादा मौके नहीं मिले हैं लेकिन जिन टीमों के खिलाफ उनको खेलने का अवसर प्रदान किया, उन्होंने अपना जलवा दिखाया है। 11 एकदिवसीय मैच खेलकर सैमसन ने 330 रन बनाये हैं। यहाँ उनका औसत सबसे बेहतर रहा है। सैमसन ने 66 के औसत से रन बनाये। टी20 प्रारूप में उन्होंने 17 मैचों में 301 रन बनाये हैं।

वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टीम में सैमसन के अलावा ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल को भी शामिल किया गया है। टीम इंडिया वहां सबसे पहले टेस्ट प्रारूप में खेलेगी। दो टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद भारतीय टीम को वहां तीन वनडे मैचों की सीरीज में खेलना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+