IND vs WI: उथप्पा ने यू-टर्न लेकर किया पांड्या को सपोर्ट, धोनी की कप्तानी पर उठाया सवाल

WI vs IND: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में हार्दिक पांड्या की एक गलती टीम इंडिया को भारी पड़ी थी। युजवेंद्र चहल ने अपने तीन ओवरों में विंडीज के 3 विकेट झटके थे। इसके बाद पांड्या ने चहल को अंतिम ओवर नहीं दिया और तेज गेंदबाजों को लेकर आ गए।

वेस्टइंडीज के अंतिम दो विकेट बचे थे लेकिन चहल को ओवर नहीं दिया गया। इसे लेकर रॉबिन उथप्पा ने हार्दिक की आलोचना की थी। उथप्पा ने कहा था कि जो इन्सान आपको तीन विकेट लेकर देता है, उससे कैसे चौथा ओवर नहीं कराया गया। मैं पांड्या के इस निर्णय से हैरान हूं।

dhoni and pandya

जियो सिनेमा पर बातचीत के दौरान उथप्पा ने इन बातों का जिक्र किया था। अब उथप्पा ने अपनी बात पलट दी है। हिंदुस्तान टाइम्स के एक सवाल के बाद जियो सिनेमा पर उथप्पा अपनी बात से पलट गए और पांड्या का समर्थन करते हुए धोनी का उदाहरण दिया है। उन्होंने कहा कि रणनीतिक गलतियाँ धोनी भी करते थे, जब वो कप्तान थे तब भी ऐसी गलतियाँ होती थी।

उथप्पा ने कहा कि हार्दिक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने प्रोग्रेस के दृष्टिकोण से कप्तानी को लिया है। हमने आईपीएल में ही उनको देखा है, इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका सफर कम रहा है। आप उनमें वह बदलाव अचानक नहीं देख सकते हैं। आपको उन्हें समय देना होगा। यह भी मानना होगा कि आईपीएल के बाद ब्रेक हुआ और अब खिलाड़ी वापस सफेद गेंद क्रिकेट खेल रहे हैं।

गौरलतब है कि वेस्टइंडीज को दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने 153 रनों का लक्ष्य दिया था। इसके बाद निकोलस पूरन ने फिफ्टी जड़कर टीम को जीत की तरफ धकेल दिया लेकिन चहल ने मामला बदल दिया। उन्होंने बेहतरीन 3 विकेट अपने नाम किये और टीम इंडिया को मैच में वापस ला दिया। इसके बाद चहल को अपना चौथा ओवर नहीं मिला और तेज गेंदबाज आ गए। वेस्टइंडीज ने 2 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+