WI vs IND: भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट में बारिश बनी खलनायक, ब्रैथवेट ने की बेहतरीन बैटिंग

WI vs IND: भारत और वेस्टइंडीज के बीच त्रिनिदाद में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन बारिश का खलल देखने को मिला। तीसरे दिन के पहले सेशन में बारिश के कारण खेल को रोकना पड़ा। डेढ़ घंटे के खेल के बाद बारिश आई। हालांकि इस दौरान विंडीज टीम की बेहतरीन बैटिंग देखने को मिली।

दिन की शुरुआत में क्रैग ब्रैथवेट और किर्क मैकेंजी ने टीम इंडिया के गेंदबाजों का बखूबी सामना किया। हालांकि दोनों बल्लेबाजों ने धीमी गति से बैटिंग की लेकिन विकेट पर टिके रहे। इस दोनों मिलकर स्कोर 117 तक लेकर चले गए। इस बीच विंडीज को झटका लगा और इस समय बारिश भी आ गई।

west indies vs india

मैकेंजी को मुकेश कुमार ने आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। डेब्यू मैच में मुकेश कुमार ने विकेट हासिल कर लिया। मैकेंजी ने 32 रनों की पारी खेली और ईशान किशन का हाथों कैच होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद बारिश से खेल रोकना पड़ा।

खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम की तरफ लौट गए और बारिश के रुकने का इंतजार करने लगे। इसके बाद कुछ समय तेज बारिश देखने को मिली लेकिन बाद में बारिश धीमी पड़ने पर हर किसी के चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी। बीच में बारिश धीमी हुई लेकिन फिर से तेज होकर खेल शुरू होने का इंतजार बढ़ा दिया।

बारिश नहीं रुकने के कारण लंच भी जल्दी ले लिया गया। अम्पायरों ने बर्बाद हो रहे समय का सदुपयोग करने के लिए लंच की घोषणा कर दी। बारिश थोड़ी धीमी हुई थी लेकिन इसमें खेल शुरू होना संभव नहीं था। वेस्टइंडीज के कप्तान ब्रैथवेट 49 रन बनाकर क्रीज पर थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+