WI vs IND: 'चैम्पियन गेंदबाज को जो चाहिए वो नहीं मिलता,' अश्विन को लेकर पूर्व स्पिनर का दावा
WI vs IND: रविचंद्रन अश्विन ने धमाकेदार अंदाज में गेंदबाजी करते हुए वेस्टइंडीज को पहले टेस्ट मैच में अकेले पराजित कर दिया था। दोनों पारियों में अश्विन ने 5 या उससे ज्यादा विकेट झटके। उन्होंने अपनी फिरकी का जादू चलाते हुए वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को परेशान कर दिया।
प्रज्ञा ओझा को अश्विन के प्रदर्शन से काफी ख़ुशी हुई है। ओझा ने एक बोल्ड बयान भी दिया है। उनका कहना है कि चैम्पियन गेंदबाजों को चाहिए होता है, वह मिलता नहीं है। ओझा का इशारा वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच की तरफ था।

जियो सिनेमा पर ओझा ने कहा कि जब चैम्पियन खिलाड़ियों को जो चाहिए होता है, वह नहीं मिलता है तो वे अलग तरह से खुद को प्रदर्शित करते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि अगले ही गेम में जब अश्विन को मौका मिला तो उन्होंने 12 विकेट झटके और दिखा था क्यों वह नम्बर एक हैं। खुद को साबित करने का यह अच्छा तरीका है।
सबा करीम भी कॉमेंट्री पैनल में था। उन्होंने अश्विन की क्षमता की तारीफ की है। करीम ने कहा कि अश्विन में सीखने की ललक हमेशा रहती है। पहले टेस्ट मैच में देखा कि किस तरह से उन्होंने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों की कमजोरी को भांप लिया।
गौरतलब है कि अश्विन ने पहली पारी में 5 विकेट हॉल लेकर वेस्टइंडीज को 150 के कुल स्कोर पर आउट कर दिया। इसके बाद दूसरी पारी में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। दूसरी पारी में उन्होंने और ज्यादा बेहतरीन प्रदर्शन किया। अश्विन ने 7 विकेट लेते हुए विंडीज को 130 रनों के स्कोर पर आउट कर दिया।
यशस्वी जायसवाल ने डेब्यू टेस्ट मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले दिन तीसरे सेशन में बल्लेबाजी करना शुरू किया और तीसरे दिन के पहले सेशन तक बल्लेबाजी की। जायसवाल ने 171 रनों की धाकड़ पारी खेल टीम इंडिया को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया।












Click it and Unblock the Notifications