WI vs IND: तिलक वर्मा ने भारत की डूबती नाव को बचाया, टी20 क्रिकेट में जड़ी अपनी पहली फिफ्टी

West Indies vs India: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की बल्लेबाजी फ्लॉप हो गई। टीम इंडिया की डूबती हुई नैया को टिक वर्मा ने पार लगाया। वह फिफ्टी जड़ने में सफल रहे। भारतीय टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट पर 152 रन बनाए।

टॉस जीतकर भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। यह फैसला गलत साबित हो गया क्योंकि ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल 7 रन बनाकर आउट हो गए। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव भी फ्लॉप रहे, वह 1 रन बनाकर चलते बने।

tilak varma

ईशान किशन ने शुरुआत अच्छी की थी लेकिन बाद में वह भी आउट हो गए। किशन ने 23 गेंदों का सामना करते हुए 27 रनों की पारी खेली। संजू सैमसन ने एक बार फिर से निराश किया। वह 7 रन के निजी स्कोर पर अकील होसैन की गेंद पर स्टंपिंग होकर पवेलियन चले गए।

पिछले मैच में अपना डेब्यू करने वाले तिलक वर्मा ने इस बार भी जिम्मेदारी को अपने कन्धों पर उठाया। हालांकि इस बार वह धीमे रहे क्योंकि टीम के 4 विकेट गिर गए थे। बाद में उन्होंने तेजी दिखाई और 39 गेंदों में पहला टी20 अर्धशतक जड़ दिया। दूसरे ही मैच में उन्होंने फिफ्टी जमा दी। भारत के 100 रन भी 15वें ओवर में पूरे हुए थे। फिफ्टी के बाद तिलक वर्मा 51 के स्कोर पर आउट हो गए। वह रोहित शर्मा के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय में फिफ्टी जड़ने वाले दूसरे कम उम्र के भारतीय बल्लेबाज बन गए।

हार्दिक पांड्या ने कुछ आकर्षक शॉट जड़े लेकिन अल्जारी जोसेफ ने उनको 24 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। अक्षर पटेल अंतिम ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए। उनके बल्ले से 14 रन आए।

अंतिम ओवर में अर्शदीप के बल्ले से किनारा लेकर एक चौका आया और रवि बिश्नोई ने धाकड़ छक्का जड़ते हुए टीम को 150 के पार पहुंचा दिया। विंडीज के लिए अकील होसैन, अल्जारी जोसेफ और रोमारियो शेफर्ड ने 2-2 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+