IND vs WI: हार्दिक पांड्या ने दिया मुंहतोड़ जवाब, 4 गेंदों में 2 विकेट लेकर बरपाया कहर
WI vs IND: भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में खास नहीं किया। बल्लेबाजी यूनिट एक बार फिर से फ्लॉप हो गई। टीम इंडिया के बल्लेबाज रनों के लिए तरसते हुए दिखे। हालांकि तिलक वर्मा के बल्ले से एक धमाकेदार अर्धशतकीय पारी देखने को मिली।
टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 152 रनों का स्कोर खड़ा किया। तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 151 रनों की पारी खेली। इसके बाद गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया की तगड़ी शुरुआत देखने को मिली। हार्दिक पांड्या ने नई गेंद के साथ कमाल कर दिया।

भारतीय टीम की गेंदबाजी के दौरान कप्तान हार्दिक पांड्या ने पहला ओवर डाला और इसमें उन्होंने कहर बरपा दिया। पांड्या ने चार गेंदों के अंतराल में ही वेस्टइंडीज के दो बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी। इस तरह भारत ने गेंदबाजी में एक बेहतरीन शुरुआत की।
वेस्टइंडीज के ओपनर बल्लेबाज ब्रेंडन किंग पारी के पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए। उनका कैच सूर्यकुमार यादव ने लपका। किंग अपना खाता खोले बिना चलते बने। उनके बाद जॉनसन चार्ल्स को पांड्या ने ओवर की चौथी गेंद पर आउट कर दिया। चार्ल्स का कैच तिलक वर्मा ने पकड़ा। वह 2 रन बनाकर आउट हुए।
पांड्या ने पहले ओवर में दो विकेट झटके लेकिन तीसरे ओवर में उनका सामना निकोलस पूरन से हो गया। पूरन ने धमाका करते हुए पांड्या को 1 चौका और एक छक्का जड़ दिया। उनको देखकर ओवर की अंतिम गेंद पर काइल मेयर्स ने भी चौका जमा दिया। इस तरह से पांड्या का दूसरा ओवर महंगा हो गया।












Click it and Unblock the Notifications