WI vs AUS: ऑस्ट्रेलिया-वेस्टइंडीज का ऐतिहासिक पिंक बॉल टेस्ट, कितने बजे होगा शुरू, कैसे देखें लाइव मैच
WI vs AUS Pink Ball Test: दक्षिण अफ्रीका के सामने फाइनल में हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने नए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र में धांसू अंदाज में प्रदर्शन किया है। अब तक खेले गए दो टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की है और वेस्टइंडीज को उनके घर में जाकर हराया है। अब तीसरा टेस्ट जीतकर क्लीन स्वीप करना का प्रयास रहेगा।
तीसरा और अंतिम टेस्ट मुकाबला जमैका के किंगस्टन के सबीना पार्क में खेला जाएगा। मजे की बात तो यह है कि दोनों टीमों के बीच अंतिम टेस्ट मुकाबला डे-नाईट होगा। इसका मतलब यह है कि तीसरा टेस्ट मुकाबला पिंक बॉल के साथ खेला जाएगा।

पिंक बॉल टेस्ट मैच खेलने में ऑस्ट्रेलिया को काफी अनुभव है। ऑस्ट्रेलिया अपने घरेलू मैदानों पर पिंक बॉल से काफी मुकाबले खेल चुकी है लेकिन विदेशी सरजमीं पर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अभी तक एक भी मुकाबला नहीं खेला है, विदेश में कंगारुओं का यह पहला पिंक बॉल टेस्ट है।
वेस्टइंडीज के सामने क्लीन स्वीप का खतरा है। विंडीज टीम को इस मुकाबले में असाधारण प्रदर्शन करना होगा। अगर प्रदर्शन में निखार नहीं आएगा, तो ऑस्ट्रेलिया के सामने डे-नाईट टेस्ट मैच में जीत दर्ज करना काफी मुश्किल काम है। कैरेबियाई गेंदबाजों ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया है लेकिन बल्लेबाजों ने साथ नहीं दिया है। बैटिंग यूनिट को कुछ अलग करना होगा, तभी चीजें पटरी पर लौटेंगी।
WI vs AUS पिंक बॉल टेस्ट कहां देखें
वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच पिंक बॉल टेस्ट मैच 13 जुलाई को रात 12 बजे शुरू होगा। मुकाबले का टॉस 12 जुलाई को रात 11:30 बजे होगा। भारत में इस मुकाबले का टीवी पर सीधा प्रसारण नहीं होगा। हालांकि ओटीटी में फैनकोड एप्लीकेशन और वेबसाईट पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।
WI vs AUS टेस्ट में हेड टू हेड
हेड टू हेड आंकड़ों को देखा जाए, तो ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच अभी तक टेस्ट क्रिकेट में कुल 120 मुकाबले खेले गए हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 61 मैचों में जीत दर्ज की है। दूसरी तरफ वेस्टइंडीज को महज 33 मुकाबलों में जीत दर्ज करने का मौका मिला है।25 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं और एक टाई रहा है।












Click it and Unblock the Notifications