Explained: क्यों तनुश कोटियन को बनाया अश्विन का रिप्लेसमेंट? क्या है कुलदीप यादव को बाहर रखने का कारण
Tanush Kotian: रविचंद्रन अश्विन की जगह भारतीय टीम को एक रिप्लेसमेंट मिल गया है। उनके संन्यास के बाद टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया में एक नए खिलाड़ी की आवश्यकता थी। तनुश कोटियन को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया है।
तनुश कोटियन मुंबई के रहने वाले हैं। वह घरेलू क्रिकेट में धाकड़ प्रदर्शन के दम पर टीम में आए हैं। कोटियन को बतौर ऑल राउंडर टीम में शामिल किया गया है। उनका नाम टीम में आने के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन इतना जल्दी टीम में जगह मिलने की उम्मीद शायद उनको भी नहीं होगी।

क्यों तनुश कोटियन को मिली टीम में जगह
तनुश कोटियन को टीम में जगह मिलने के कुछ कारण रहे हैं। उनमें पहला कारण तो उनकी ऑल राउंडक्षमता है। वह गेंदबाजी करने के साथ बैटिंग भी करते हैं। इस वजह से टीम में आने के हकदार थे। इसके अलावा अश्विन की तरह वह भी ऑफ़ स्पिनर हैं। इस वजह से टीम में शामिल किये गए।
कुलदीप यादव को बाहर रखने का कारण
भारतीय टीम में इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए स्पिनरों को बतौर ऑल राउंडर टीम में शामिल किया गया। इसे देखते हुए कुलदीप यादव की जगह नहीं बनी। बल्लेबाजी में कुलदीप का हाथ तंग है और ऑस्ट्रेलिया में बिना बैटिंग कोई काम नहीं चल सकता। यह बात कुलदीप यादव के खिलाफ जाती है।
तनुश कोटियन के आंकड़े
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने कुल 33 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1525 रन आए हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में भी उनका जलवा रहा है। गेंदबाजी के दौरान उन्होंने कुल 101 विकेट अपने नाम किये हैं। मुंबई के रणजी ट्रॉफी टाइटल में उनकी बड़ी भूमिका रही थी। वह प्लेयर ऑफ़ द मैच चुने गए थे। इस ऑल राउंड क्षमता को देखते हुए ही उनको टीम इंडिया में शामिल किया गया है। अन्य सभी गेंदबाजों को उन्होंने पीछे छोड़कर टीम में जगह हासिल कर ली। उनकी उम्र 26 साल है।












Click it and Unblock the Notifications