IND vs USA: भारत के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे मोनांक पटेल, भारतीय होने की वजह से छोड़ा अमेरिकी कप्तान ने मैच?
IND vs USA: भारत और यूएसए की टीमों के बीच आज न्यूयॉर्क में मुकाबला खेला जा रहा है। टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप ए का यह मुकाबला है। भारतीय टीम के कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं। यूएसए की कप्तानी मोनांक पटेल के हाथों में थी। वह भारत से ही अमेरिका गए हैं।
मुकाबले से पहले पूरी तरह से साफ़ था कि मोनांक पटेल और रोहित शर्मा टॉस करने के लिए आएंगे। दो भारतीयों के बीच टॉस देखने को मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मोनांक पटेल टॉस के लिए नहीं आए, वह इस मुकाबले में भी नहीं खेल रहे हैं।

अमेरिकी टीम की तरफ से टॉस करने के लिए आरोन जोन्स आए। उन्होंने आकर मोनांक पटेल के बारे में अपडेट दिया। जोन्स ने कहा कि मोनांक को हल्का निगल है इस वजह से वह इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है वह जल्दी ही वापसी करेंगे।
मोनांक पटेल की जगह यूएसए की टीम में शयन जहाँगीर को शामिल कर लिया गया। भारतीय टीम में किसी भी तरह से कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पिच को देखते हुए यह फैसला लिया गया।
रोहित ने कहा कि पिछले दो मैचों में यह पिच अच्छी रही है लेकिन आपको जल्दी ही कंडीशंस को देखना होता है। पिछले मैच में पाकिस्तान को हराने को लेकर रोहित ने कहा कि वह एक शानदार गेम था। हमारे पास बोर्ड पर ज्यादा रन नहीं थे और गेंदबाजों ने अपना काम कर दिया और हमें मैच जिता दिया।
यूएसए प्लेइंग 11
स्टीवन टेलर, शायन जहांगीर, एंड्रीज़ गौस (विकेटकीपर), आरोन जोन्स (कप्तान), नितीश कुमार, कोरी एंडरसन, हरमीत सिंह, शैडली वान शल्कविक, जसदीप सिंह, सौरभ नेत्रावलकर, अली खान
भारत प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, जसप्रित बुमरा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज












Click it and Unblock the Notifications