Explained: वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने क्यों लिया अचानक संन्यास? भारत के खिलाफ खेला था अंतिम मैच

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शैनन गेब्रियल ने 12 साल के करियर के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। 36 वर्षीय गेब्रियल ने अपने फैसले की घोषणा करते हुए अपने सफर पर विचार किया और अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए मिले अनुभवों के लिए आभार व्यक्त किया।

गेब्रियल ने लिखा, "पिछले 12 सालों में मैंने खुद को वेस्टइंडीज के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए समर्पित कर दिया। इस प्यारे खेल को उच्चतम स्तर पर खेलने से मुझे बहुत खुशी मिली है, लेकिन जैसा कि कहा जाता है, सभी अच्छी चीजों का अंत होना ही चाहिए।"

Shannon Gabriel

गैब्रियल का सबसे उल्लेखनीय योगदान टेस्ट क्रिकेट में रहा, जहाँ उन्होंने 59 मैच खेले। उन्होंने 2012 में लॉर्ड्स में पदार्पण किया और जल्द ही वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजी आक्रमण में एक प्रमुख खिलाड़ी बन गए। अपने टेस्ट करियर के दौरान, उन्होंने 32.21 की औसत से 166 विकेट लिए, जिसमें छह बार पांच विकेट लेने का कारनामा भी शामिल है।

उनका एक बेहतरीन प्रदर्शन जून 2018 में श्रीलंका के खिलाफ़ आया था, जहाँ उन्होंने 121 रन देकर 13 विकेट लिए थे। यह उपलब्धि वेस्टइंडीज़ के गेंदबाज़ के लिए चौथी सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि है। उनका आखिरी टेस्ट मैच 2023 में पोर्ट ऑफ़ स्पेन में भारत के खिलाफ़ था।

टीम में जगह नहीं बन पाने और उम्र को देखते हुए उन्होंने इस खेल को अलविदा कहने का फैसला ले लिया। विंडीज के लिए उन्होंने टेस्ट क्रिकेट के अलावा एकदिवसीय में 25 और टी20 फॉर्मेट में 2 मुकाबले खेले थे। हालांकि उनका मुख्य फोकस क्लब और लीग क्रिकेट की तरफ है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद, गेब्रियल त्रिनिदाद और टोबैगो और दुनिया भर की विभिन्न क्लब टीमों के लिए घरेलू स्तर पर खेलना जारी रखना चाहते हैं। उनका लक्ष्य विभिन्न स्तरों पर खेल में सक्रिय बने रहना है।

उन्होंने कहा कि मैं वेस्टइंडीज के लिए खेलते समय अपने परिवार और मुझे मिले ढेरों आशीर्वाद और अवसरों के लिए ईश्वर के प्रति अपना आभार व्यक्त करना चाहता हूँ। दूसरा, मैं क्रिकेट वेस्टइंडीज के प्रशासकों, कोचों और स्टाफ सदस्यों को दिल से धन्यवाद देना चाहता हूँ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+