Ram Mandir Inauguration: आमंत्रित होने के बाद भी अयोध्या नहीं पहुंचे रोहित और धोनी समेत ये दिग्गज क्रिकेटर

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साथ ही 500 वर्षों का इंतजार भी खत्म हो गया। रामलला के गर्भगृह में विराजमान होते ही देश में हर्षोल्लास का माहौल है। इस समारोह में शामिल होने के लिए कई खेल हस्तियां अयोध्‍या पहुंची, तो कई बड़े स्टार अलग-अलग कारणों के चलते अयोध्या धाम नहीं पहुंच सके।

अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम मंदिर का उद्घाटन किया गया, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में प्राण प्रतिष्ठा संपन्न की।

ms dhoni

अयोध्या में भव्य कार्यक्रम में क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर भी राम लला की मूर्ति के उदघाटन समारोह में हिस्सा लेने के लिए मुंबई से अयोध्या पहुंचे। अन्य खेल हस्तियों में भारत की बैडमिंटन सुपरस्टार साइना नेहवाल, स्पिन-गेंदबाजी के दिग्गज और पूर्व कप्तान अनिल कुंबले और साथ ही पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद शामिल थे। इसके अलावा रविंद्र जडेजा भी अयोध्या पहुंचे, लेकिन विराट कोहली के अयोध्या में होने की जरूर जानकारी मिली थी पर क्रिकेटर की कोई फोटो नहीं दिखी।

रोहित शर्मा और एमएस धोनी नहीं पहुंचे अयोध्या
कप्तान रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी जैसे भारत के दिग्गजों को भी अयोध्या में इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था। लेकिन क्रिकेटरों ने इस कार्यक्रम को मिस कर दिया। रोहित के न पहुंचने के पीछे का कारण आगामी भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से जुड़ा हो सकता है, लेकिन एमएस धोनी क्यों नहीं पहुंचे इसके पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

ये क्रिकेटर नहीं पहुंच सके अयोध्या
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए आमंत्रित क्रिकेटरों में महेन्द्र सिंह धोनी, गौतम गंभीर, रविचंद्रन अश्विन, कपिल देव, राहुल द्रविड़, रोहित शर्मा, सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए, लेकिन उनकी अनुपस्थिति का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

ये भी पढ़ें- Ram lalla Photo: रामलला की अलौकिक छवि देख भावुक हुए वीरेंद्र सहवाग, सोशल मीडिया पर बयां किए दिल के जज्बात

25 जनवरी से शुरू होगी टेस्ट सीरीज
क्रिकेट की बात करें तो भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 25 जनवरी से हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शुरू होगी। दूसरा टेस्ट विशाखापत्तनम में जबकि तीसरा टेस्ट राजकोट में खेला जाएगा। चौथा टेस्ट राजकोट में जबकि आखिरी टेस्ट धर्मशाला में खेला जाएगा। भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए श्रृंखला में अच्छे प्रदर्शन का लक्ष्य बना रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+