RR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स ने आज के मैच में क्यों पहनी पिंक जर्सी? जानिए क्या है कारण
Rajasthan Royals Pink Jersey: राजस्थान रॉयल्स टीम आरसीबी के खिलाफ मैच में आज एक धांसू जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतर रही है लेकिन कुछ ऐसा भी होने वाला है, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स टीम की जर्सी का रंग अलग है।
राजस्थान रॉयल्स की टीम पिंक प्रॉमिस के चलते पिंक जर्सी पहनकर मैदान पर उतर रही है। इसके पीछे भी एक खास वजह है। रॉयल्स ने इस मैच में गुलाबी जर्सी पहनकर एक तगड़ा मैसेज देने का प्रयास किया है। पिंक सिटी में मैच और मैदान पर पिंक जर्सी का अलग ही नजारा है।

पिंक जर्सी महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए पहनी जा रही है। ग्रामीण राजस्थान की सशक्त महिलाओं के प्रति सपोर्ट दिखाने के लिए ऐसा किया गया है। सशक्तिकरण की भावना से समाज में परिवर्तन लाने वालों को एक ट्रिब्यूट देने के लिए पिंक जर्सी पहनी गई है।
राजस्थान रॉयल्स फाउंडेशन का एक उद्देश्य है जिसे 'औरत है तो भारत है' नाम दिया गया है। टिकटों और जर्सी से जो आमदनी होती है, उसमें से डोनेशन दिया जाता है। इसके माध्यम से बताने का प्रयास किया गया है कि अगर एक औरत आगे बढ़ेगी, तो भारत आगे बढ़ेगा। राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी के मैच में लगने वाली हर बाउंड्री से साम्भर क्षेत्र के छह घरों को सौर ऊर्जा से रोशन करना का भी वादा है।
संजू सैमसन की कप्तानी वाली इस टीम ने अब तक आईपीएल में अपनी धाक दिखाई है। राजस्थान रॉयल्स ने तीन मैच खेलकर हर बार जीत दर्ज की है। यशस्वी जायसवाल फॉर्म में नहीं हैं लेकिन रियान पराग ने गदर मचाने में कमी नहीं छोड़ी है।
राजस्थान रॉयल्स टीम
यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, नंद्रे बर्गर, युजवेंद्र चहल, रोवमैन पॉवेल, तनुश कोटियन, कुलदीप सेन, शुभम दुबे, आबिद मुश्ताक, कुणाल सिंह राठौड़, डोनोवन फरेरा, टॉम कोहलर-कैडमोर, केशव महाराज, नवदीप सैनी, संदीप शर्मा












Click it and Unblock the Notifications