कोहली- राशिद की हुई मुलाकात तो याद आया पुराना किस्सा, जब लोगों ने खोजा था 'खान' की पत्नी का नाम
नई दिल्ली, 19 मई। यूं तो इंडियन क्रिकेट स्टार विराट कोहली के चाहने वाले पूरी दुनिया में मौजूद हैं लेकिन अफगानिस्तान के ऑलराउंडर राशिद खान की कोहली के प्रति जो मोहब्बत है, वो अपने आप में काफी खास है। खुद कोहली भी ये बात बखूबी जानते हैं तभी तो वो अपने इस जबरा फैन को अक्सर सरप्राइज देकर खुश कर देते हैं। ताजा मामले में विराट ने राशिद खान को अपना बैट गिफ्ट किया है, जिसके बारे में राशिद ने खुद सोशल मीडिया पर अपने जज्बात बयां किए हैं।

'आपसे मिलकर हमेशा अच्छा लगता है विराट कोहली'
राशिद ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा, 'आपसे मिलकर हमेशा अच्छा लगता है विराट कोहली. इस गिफ्ट के लिए शुक्रिया।' आपको बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब राशिद ने इस तरह से कोहली की तारीफ की है।
Recommended Video

विराट कोहली के जबरा फैन हैं राशिद खान
पिछले साल आईपीएल सीजन के दौरान दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने T20 क्रिकेट के 5 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के नाम चुने थे, जिसमें उन्होंने कोहली को अपनी टीम में रखा था। उन्होंने कोहली की तारीफ करते हुए कई बड़ी बातें कही थी ,उन्होंने कहा था कि विराट कोहली उन क्रिकेटर्स में से एक हैं, जिन्हें अपनी बल्लेबाजी पर पूरा भरोसा है और उनके बल्ले से अच्छी गेदों को हमेशा अच्छा ट्रीटमेंट मिलता है। उनकी अपनी स्टाइल है, वो हमेशा खेल के वक्त अपना शार्प ब्रेन यूज करते हैं,जो कि उन्हें सफल बनाता है।

गूगल ने अनुष्का शर्मा को राशिद खान की पत्नी बता दिया
इसी इंटरव्यू के बाद राशिद खान ट्रे़डिंग में आ गए थे और इसी दौरान एक बड़ी अजीब सी घटना घट गई थी दरअसल गूगल ने विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा को राशिद खान की पत्नी बता दिया था।
गूगल से हो गई थी गलती
उस वक्त गूगल सर्च पर 'Rashid Khan Wife' लिखकर सर्च करने पर अनुष्का शर्मा की तस्वीर और नाम सामने आ रहा था। गूगल की इस गलती पर यूजर्स ने काफी मजे लिए थे और तो और राशिद खान की मैरिड लाइफ को लेकर तरह-तरह की बात सामने आई थी।

क्या सच में राशिद खान शादीशुदा हैं?
लोगों ने गूगल पर सर्च करना शुरू कर दिया था कि क्या सच में राशिद खान शादीशुदा हैं? क्या उनकी कोई गर्लफ्रेंड है? क्या वो किसी को डेट कर रहे हैं? इस तरह के सवालों से उस वक्त सोशल मीडिया भरा हुआ था।
लोगों ने लिए थे जमकर मजे
दरअसल जिस इंटरव्यू में राशिद ने कोहली के कसीदे पढ़े थे उसी में उनसे यह भी पूछा गया था कि वो किस बॉलीवुड अभिनेत्री को पसंद करते हैं, तो उन्होंने प्रीति जिंटा और अनुष्का शर्मा का नाम ले लिया था और इसी के बाद गूगल से उनकी वाइफ के नाम पर गलती हो गई थी।
लोगों को यादा आया पुराना किस्सा
जिस पर राशिद के साथ-साथ लोगों ने विराट कोहली के नाम पर भी मजे लिए थे। वैसे आपको बता दें कि राशिद खान फिलहाल सिंगल हैं लेकिन आज एक बार फिर से राशिद ने कोहली की तारीफ की है तो लोगों को फिर से पुरानी बातें याद आने लगी हैं, जिसका जिक्र वो सोशल मीडिया पर बखूबी कर भी रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications