34 ओवर में मैच खत्म फिर क्यों लगा पैट कमिंस पर जुर्माना, आखिर कहां हो गई गलती?

GT vs SRH: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुआ मुकाबला क्रिकेट इतिहास के उन अजीबोगरीब मैचों में गिना जाएगा जहां खेल तो जल्दी खत्म हो गया लेकिन कप्तान की मुश्किलें बढ़ गईं। हैरान करने वाली बात यह रही कि पूरा मैच निर्धारित 40 ओवरों की जगह मात्र 34.5 ओवरों में ही सिमट गया, फिर भी बीसीसीआई ने हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस पर लाखों का जुर्माना ठोक दिया।

प्रशंसकों के मन में यह सवाल उठना लाजिमी है कि जब मैच इतनी जल्दी खत्म हो गया, तो फिर स्लो ओवर रेट यानी धीमी ओवर गति का जुर्माना कैसे लग सकता है? दरअसल आईपीएल के नियम बहुत स्पष्ट हैं। बीसीसीआई की आचार संहिता के अनुसार ओवर रेट की गणना केवल उस समय के आधार पर की जाती है जब टीम गेंदबाजी कर रही होती है।

Pat Cummins

सनराइजर्स हैदराबाद की गलती

पहली पारी में जब गुजरात बल्लेबाजी कर रही थी, तब हैदराबाद की टीम अपने 20 ओवर फेंकने के लिए तय किए गए समय से पीछे चल रही थी। नियम कहते हैं कि अगर आप अपनी गेंदबाजी के दौरान समय का सही प्रबंधन नहीं करते हैं, तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि दूसरी पारी कितनी जल्दी खत्म हुई।

कप्तान को मिल गई सजा

नियमों के मुताबिक पहली गलती होने पर केवल कप्तान पर कार्रवाई की जाती है, जिसके तहत पैट कमिंस पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। अगर टीम दोबारा यही गलती दोहराती है, तो जुर्माने की रकम बढ़ जाएगी और टीम के अन्य खिलाड़ियों को भी अपनी मैच फीस का हिस्सा गंवाना पड़ सकता है।

हैदराबाद को मिली करारी हार

हैदराबाद के लिए यह रात किसी बुरे सपने से कम नहीं थी। एक तरफ बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन की वजह से टीम को 82 रनों की बड़ी हार झेलनी पड़ी और दूसरी तरफ कप्तान को अपनी जेब से भारी रकम चुकानी पड़ी। गुजरात के लिए कागिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी जीत की मुख्य वजह रही, जिन्होंने हैदराबाद की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+