अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड मैच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत क्यों नहीं होगा? जानिए इसका बड़ा कारण
AFG vs NZ: अफगानिस्तान की टीम ग्रेटर नोएडा में अपना अगला इंटरनेशनल मैच खेलने वाली है और यह एक टेस्ट मुकाबला है। अफगान टीम का मुकाबला एक बड़ी टीम से होना है। इस मैच के लिए अब ज्यादा दिन भी नहीं बचे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ यह टेस्ट मुकाबला खेला जाना है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ अफगानिस्तान की टीम महज एक ही मुकाबला खेलने वाली है। 9 सितम्बर से यह मैच शुरू हो जाएगा। अफगान टीम कुछ दिन पहले ही भारत आ गई थी और मुकाबले की तैयारी में जुटी हुई है। इस बीच एक बड़ा सवाल भी फैन्स के मन में जरुर आता होगा।

यह टेस्ट मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत नहीं होगा। कीवी टीम को इस मुकाबले से कोई अंक नहीं मिलने वाले हैं। अफगानिस्तान की टीम तो वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के चक्र में ही शामिल नहीं है। ऐसे में एक सवाल यह भी है कि अफगान टीम इसमें क्यों नहीं है।
इसका जवाब यह है कि टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले सभी देश इसमें शामिल नहीं हैं। साल 2018 में जिन टीमों की रैंकिंग टॉप 9 में थी, उनको ही इसमें खेलने के लिए जगह मिली है। ऐसे में तीन देश इस लिस्ट से बाहर हो जाते हैं। इनमें अफगानिस्तान का नाम भी शामिल है, जिम्बाब्वे और आयरलैंड का नाम भी इसमें शामिल है।
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में भारत, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज की टीमें ही खेल सकती हैं। अफगानिस्तान, आयरलैंड और जिम्बाब्वे को टेस्ट क्रिकेट खेलने वाली टीमों का दर्जा हासिल है लेकिन वे इस चैम्पियनशिप में हिस्सा नहीं ले सकते हैं।
अगर इन 9 टीमों में से कोई टीम अफगानिस्तान, आयरलैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबला खेलती है, तो उसे टेस्ट में काउंट तो किया जाएगा लेकिन वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में नहीं गिना जाएगा। यही कारण है कि अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड का मैच टेस्ट चैम्पियनशिप से बाहर रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications