Asia Cup 2025 से कहां गायब हुई नेपाल की टीम? फैंस का दिल तोड़ देगा ये हैरान करने वाला जवाब
Why Nepal Is Not Playing In Asia Cup 2025: एशिया कप में हर दिन एक से बढ़कर एक हाई-वोल्टेज मैच हो रहे हैं, लेकिन एक टीम का शेड्यूल से गायब होना फैंस को परेशान कर रहा है। वह टीम है नेपाल। पिछले कुछ सालों में अपने शानदार प्रदर्शन और जोश से भरी फैन फॉलोइंग के दम पर नेपाल ने क्रिकेट जगत में अपनी पहचान बनाई है।
फैंस इस सवाल का जवाब जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर इतने बड़े टूर्नामेंट में नेपाल की टीम क्यों नजर नहीं आ रही है। इसका जवाब थोड़ा हैरान कर देने वाला है।

Asia Cup 2025 से कहां गायब हुई नेपाल की टीम?
एशिया कप 2025 में इस बार आठ टीमों को जगह दी गई है, जिसमें तीन एसोसिएट टीमों (हांगकांग, यूएई और ओमान) को मौका मिला है। इसके बावजूद, नेपाल की टीम इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने में असफल रही। पिछले 6-टीमों वाले फॉर्मेट में नेपाल ने 2023 एशिया कप में हिस्सा लिया था, जहां उसने भारत के खिलाफ भी मैच खेला था। लेकिन इस बार वह चूक गई।
क्या हुआ था क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट में?
एशिया कप 2025 के लिए क्वालिफिकेशन इवेंट 2024 एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) प्रीमियर लीग था, जो ओमान में आयोजित हुआ था। इस 10-टीमों के इवेंट से टॉप तीन टीमों को एशिया कप के लिए क्वालीफाई करना था। नेपाल के पास मौका था, लेकिन वह सेमीफाइनल में यूएई से हार गई। इसके बाद भी, तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में उसके पास मौका था, लेकिन वह हांगकांग से चार विकेट से हार गई और इसी हार ने उसके एशिया कप के दरवाजे बंद कर दिए।
अब कब खेलते नजर आएगी नेपाल की टीम?
अब नेपाल का अगला लक्ष्य 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करना है। अगर वे ऐसा कर पाते हैं तो यह पहली बार होगा जब वे लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेंगे।
एशिया कप 2025- फुल शेड्यूल
- 9 सितंबर (मंगलवार): अफगानिस्तान बनाम हांगकांग
- 10 सितंबर (बुधवार): भारत बनाम यूएई
- 11 सितंबर (गुरुवार): बांग्लादेश बनाम हांगकांग
- 12 सितंबर (शुक्रवार): पाकिस्तान बनाम ओमान
- 13 सितंबर (शनिवार): बांग्लादेश बनाम श्रीलंका
- 14 सितंबर (रविवार): भारत बनाम पाकिस्तान
- 15 सितंबर (सोमवार): श्रीलंका बनाम हांगकांग
- 16 सितंबर (मंगलवार): बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान
- 17 सितंबर (बुधवार): पाकिस्तान बनाम यूएई
- 18 सितंबर (गुरुवार): श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान
- 19 सितंबर (शुक्रवार): भारत बनाम ओमान
सुपर-4
- 20 सितंबर (शनिवार): ग्रुप B क्वालिफायर 1 बनाम ग्रुप B क्वालिफायर 2
- 21 सितंबर (रविवार): ग्रुप A क्वालिफायर 1 बनाम ग्रुप A क्वालिफायर 2
- 22 सितंबर (सोमवार): आराम का दिन (Rest Day)
- 23 सितंबर (मंगलवार): ग्रुप A क्वालिफायर 1 बनाम ग्रुप B क्वालिफायर 2
- 24 सितंबर (बुधवार): ग्रुप B क्वालिफायर 1 बनाम ग्रुप A क्वालिफायर 2
- 25 सितंबर (गुरुवार): ग्रुप A क्वालिफायर 2 बनाम ग्रुप B क्वालिफायर 2
- 26 सितंबर (शुक्रवार): ग्रुप A क्वालिफायर 1 बनाम ग्रुप B क्वालिफायर 1
- 27 सितंबर (शनिवार): ब्रेक डे
एशिया कप का फाइनल मैच कप खेला जाएगा?
- 28 सितंबर (रविवार): फाइनल मैच












Click it and Unblock the Notifications