IPL Auction 2025: ईशान किशन के लिए क्यों नहीं किया मुंबई इंडियंस ने RTM? कारण भी है काफी बड़ा
IPL Auction 2025: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल नीलामी के पहले दिन कोई ज्यादा बड़ी बिड नहीं की। महज चार ही प्लेयर्स खरीदे गए। पर्स में मुंबई इंडियंस के पास पैसा भी उतना नहीं है। हालांकि 4 से 5 करोड़ वाले प्लेयर्स मुंबई इंडियंस खरीद सकती है लेकिन ज्यादा ऊपर जाने के लिए पैसे नहीं है।
ईशान किशन मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे लेकिन इस बार उनको रिलीज कर दिया गया था। इसके बाद ईशान किशन नीलामी पूल में आ गए और उनके ऊपर बोली भी लगी। बड़ा सवाल यह है कि ईशान किशन के ऊपर मुंबई इंडियंस ने RTM क्यों नहीं किया?

इसके पीछे कुछ कारण भी हैं। मुंबई इंडियंस ने अपनी रिटेंशन लिस्ट पांच कैप्ड प्लेयर्स के साथ जारी की थी। रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा को मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में रखा और किशन को बाहर कर दिया।
अब मुंबई अधिकतम पांच कैप्ड प्लेयर्स को ही रिटेंशन में ला सकती थी और उन्होंने ऐसा कर दिया। इसके बाद आरटीएम का ऑप्शन नहीं हो सकता। अगर चार कैप्ड और एक अनकैप्ड प्लेयर होता, तो मुंबई इंडियंस ईशान किशन के लिए आरटीएम का ऑप्शन इस्तेमाल कर सकती थी।
पहले से ही पांच कैप्ड प्लेयर लेने के कारण मुंबई इंडियंस के लिए आरटीएम का विकल्प समाप्त हो गया। हालांकि ऐसा नहीं है कि मुंबई इंडियंस आरटीएम का इस्तेमाल अब नहीं कर सकती। अभी अनकैप्ड प्लेयर्स के लिए आरटीएम का विकल्प मुंबई इंडियंस के पास है।
ईशान किशन के लिए जाने का प्रयास मुंबई इंडियंस ने किया था लेकिन बाद में बिड छोड़ दी क्योंकि पर्स में उतना पैसा ही नहीं था और एसआरएच से बिड वॉर में जीत पाना आसान काम नहीं था। एसआरएच के पर्स में काफी पैसे बचे हुए थे। इस वजह से ईशान किशन के पीछे लगातार बोली लगाते हुए एसआरएच ने उनको 11 करोड़ 25 लाख की राशि में खरीद लिया।












Click it and Unblock the Notifications