SL vs NZ: क्यों होगा श्रीलंका-न्यूजीलैंड टेस्ट में 3 दिन के बाद ब्रेक? कुल 6 दिनों तक चलेगा मुकाबला
Sri Lanka vs New Zealand: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 18 सितम्बर से खेला जाएगा। कीवी टीम अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट के लिए भारत आई थी लेकिन ग्रेटर नोएडा में बारिश और खराब व्यवस्थाओं के चलते मुकाबला नहीं हो पाया था।
श्रीलंकाई टीम हाल ही में इंग्लैंड दौरे से आई है। इंग्लैंड में श्रीलंका को सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था लेकिन अंतिम टेस्ट में श्रीलंकाई टीम ने धमाका किया था। उस मैच में श्रीलंकाई टीम ने मेजबान इंग्लैंड को पराजित कर दिया था। अब यह टीम घरेलू सीरीज में खेलने के लिए तैयार है।

श्रीलंका-न्यूजीलैंड के बीच 6 दिनों का टेस्ट कहाँ होगा
दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला छह दिनों का होने वाला है। यह मुकाबला गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। 18 सितम्बर से लेकर 22 सितम्बर तक यह मैच खेला जाएगा। मुकाबले के दौरान एक दिन का ब्रेक होगा। तीसरे दिन का खेल होने के बाद ब्रेक डे रखा गया है। इसके बाद फिर से मैच शुरू होगा। कुल छह दिनों तक मैच चलेगा।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट के बीच क्यों होगा ब्रेक
आम तौर पर टेस्ट मैचों के दौरान ब्रेक नहीं होता है और पूरे पांच दिनों तक ही मुकाबला चलता है। श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच मैच के दौरान घटनाक्रम कुछ ऐसा है कि वहां तीसरे दिन के बाद ब्रेक रखना पड़ा है। श्रीलंका में 21 सितम्बर, शनिवार को पार्लियामेंट्री इलेक्शन हैं। इस वजह से उस दिन खेल का आयोजन नहीं होगा।
क्या पहले भी ऐसा हुआ है
टेस्ट क्रिकेट में कई मौके ऐसे आये हैं, जब रेस्ट डे रखा गया है। बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच ढाका में 2008 में खेले जा रहे टेस्ट में रेस्ट डे था। पार्लियामेंट्री इलेक्शन की वजह से ऐसा हुआ था। इसके अलावा श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच कोलम्बो में 2001 में पोया डे (फुल मून) के दिन रेस्ट डे था। पिछली शताब्दी में इंग्लैंड में कई टेस्ट मैचों के दौरान रेस्ट डे होता था, अक्सर ऐसा रविवार के दिन हुआ करता था।












Click it and Unblock the Notifications