India T20 World Cup 2026 Squad: फाइनल नहीं है ये वर्ल्ड कप टीम! अभी भी कट सकता है कई खिलाड़ियों का पत्ता!
India T20 World Cup 2026 Squad: भारतीय सेलेक्टर्स ने वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपने 15 योद्धाओं के नाम घोषित कर दिए हैं। ईशान किशन की वापसी और शुभमन गिल के बाहर होने की खबरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। लेकिन क्रिकेट फैंस के लिए एक बहुत बड़ी जानकारी यह है कि शनिवार को चुनी गई यह टीम 'फाइनल' नहीं है।
जी हां, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले इस टीम में अभी भी बड़े बदलाव हो सकते हैं और इसके लिए किसी खिलाड़ी का चोटिल होना भी जरूरी नहीं है। आइए समझते हैं कि टीम इंडिया के पास बदलाव का क्या मौका है।

India T20 World Cup 2026 Squad: क्यों फाइनल नहीं है यह टीम?
भले ही बीसीसीआई (BCCI) ने टूर्नामेंट शुरू होने से 49 दिन पहले टीम का ऐलान कर दिया है, लेकिन आईसीसी के नियमों के अनुसार टीम में बदलाव की गुंजाइश बची रहती है।
- पहली डेडलाइन: आईसीसी के नियमों के मुताबिक, टूर्नामेंट शुरू होने से एक महीने पहले (7 जनवरी तक) शुरुआती टीम का नाम देना होता है।
- फाइनल डेडलाइन: टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक एक हफ्ता पहले (करीब 31 जनवरी या 1 फरवरी) फाइनल टीम सबमिट करनी होती है।
इसका मतलब है कि 7 जनवरी से 31 जनवरी के बीच टीम इंडिया बिना किसी 'इंजरी' या बिना 'आईसीसी की परमिशन' के अपने खिलाड़ियों को बदल सकती है।
न्यूजीलैंड सीरीज तय करेगी खिलाड़ियों की किस्मत
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 21 से 31 जनवरी तक 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है। यह सीरीज उन खिलाड़ियों के लिए 'अग्निपरीक्षा' होगी जिनका नाम अभी वर्ल्ड कप स्क्वॉड में शामिल किया गया है। अगर इस सीरीज में किसी खिलाड़ी का प्रदर्शन बहुत खराब रहता है, तो सेलेक्टर्स 1 फरवरी की फाइनल डेडलाइन से पहले उसे टीम से बाहर कर किसी और को मौका दे सकते हैं।
India T20 World Cup 2026 Squad: पहले भी आखिरी पल में बदले गए हैं नाम
टीम इंडिया ने पहले भी कई बार ऐन वक्त पर टीम में बदलाव किए हैं।
- 2021 वर्ल्ड कप: तब अक्षर पटेल को मुख्य टीम में चुना गया था, लेकिन बाद में उनकी जगह शार्दुल ठाकुर को शामिल कर लिया गया।
- चैंपियंस ट्रॉफी: हाल ही में यशस्वी जायसवाल की जगह वरुण चक्रवर्ती को टीम में एंट्री मिली थी।
पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी टीमें अक्सर अपनी फाइनल टीम आखिरी डेडलाइन पर ही घोषित करती हैं, लेकिन भारत हमेशा पहले ही नाम बता देता है ताकि खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बना रहे।
India T20 World Cup 2026 Squad: क्या डेडलाइन के बाद भी हो सकता है बदलाव?
एक बार जब 1 फरवरी की फाइनल डेडलाइन निकल जाएगी, उसके बाद टीम में बदलाव करना बहुत मुश्किल होगा। उस समय बदलाव सिर्फ तभी मुमकिन है जब कोई खिलाड़ी चोटिल (Injured) हो जाए। साथ ही, इसके लिए आईसीसी की 'टेक्निकल कमेटी' से मंजूरी लेना अनिवार्य होगा।
India T20 World Cup 2026 Squad: वर्ल्ड कप 2026 के लिए वर्तमान स्क्वॉड
सूर्यकुमार यादव (C), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (WK), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (VC), ईशान किशन (WK), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर।












Click it and Unblock the Notifications