IND vs SA: रहाणे-विहारी विदेशी पिचों पर हो जाते हैं खतरनाक, गिल से बेहतर रिकॉर्ड, फिर भी नहीं मिल रहा मौका

India vs South Africa, 2nd Test: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम को पहले टेस्ट मैच में 32 रन और एक पारी से शिकस्त का सामना करना पड़ा। दो मैचो की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में हार झेलने के बाद भारतीय टीम का सीरीज जीतने का सपना एक बार फिर से अधूरा रह गया है। दक्षिण अफ्रीकी सरजमीं पर भारतीय टीम अब तक कोई भी टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाब नहीं हो सकी है।

हार के बाद उठे सवाल: भारत को मिली हार के बाद से ही पूर्व क्रिकेटर से लेकर फैंस तक लगातार टीम के खिलाड़ियों की आलोचना कर रहे हैं। खास तौर पर युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल अब तक फैंस की उम्मीद पर खड़े नहीं उतर सके हैं। यशस्वी जायसवाल श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों की एंट्री के बाद से हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को टीम से बाहर कर दिया गया था।

India vs South Africa 1

वापस लाने की हो रही मांग: निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अब इन खिलाड़ियों की वापसी की मांग की जा रही है। क्रिकेट फैंस लगातार चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे और हनुमा विहारी को लेकर ट्वीट कर रहे हैं। रिकॉर्ड्स की माने तो रिकॉर्ड के मामले में भी युवा खिलाड़ियों के मुकाबले टीम के ये पुराने खिलाड़ियों का बेहतर औसत रहा है। शुभमन गिल ने अब तक 19 टेस्ट की 35 पारियों में 31.06 की औसत से 994 रन बनाए हैं, इनमें दो शतक शामिल है।

गिल से बेहतर रिकॉर्ड: विदेशी सरजमीं पर शुभमन गिल का बल्ला खामोश ही रहा है। विदेशी जमीन पर 11 टेस्ट की 21 पारियों में उन्होंने 30. 35 की औसत से रन बनाए हैं। वहीं अगर हनुमा विहारी की बात करें तो विदेश में खेल टेस्ट मैचों की 24 पारियों में हनुमा विहारी ने 33.57 की औसत से 705 रन बनाए हैं। इनमें एक शतक शामिल है। औसत के मामले में हनुमान विहारी शुभमन गिल से बेहतर हैं।

रहाणे का शानदार रिकॉर्ड: भारतीय टीम के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने साउथ अफ्रीका में 3 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 266 रन निकले हैं। उनका औसत 53.20 का है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ रहाणे का प्रदर्शन देखें तो वो भी जबरदस्त रहा है। रहाणे ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 10 टेस्ट मैच में 57.33 के औसत से 748 रन बनाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+