क्यों फीफा वर्ल्ड कप तक पहुँचा धोनी का क्रेज? रोनाल्डो के साथ मिला थाला को ट्रिब्यूट
महेंद्र सिंह धोनी मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह काफी लोकप्रिय हैं। शांत स्वभाव भी दोनों जगह देखने को मिलता है और शायद यही कारण है कि फैन्स भी उनके मूरीद हैं। माही को चाहने वालों की कोई कमी नहीं है, लोग उनको खेलते ही देखना चाहते हैं।
आईपीएल के दौरान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक ट्रेंड देखने को मिला था। उनके लिए 'थाला फॉर अ रीजन' ट्रेंड शुरू हुआ था। धोनी के कारनामों के कारण यह शुरू हुआ था। माही कुछ भी करते, तो फैन्स की तरफ से ऐसा ट्रेंड देखने को मिल जाता था।

अब फुटबॉल वर्ल्ड कप तक यह ट्रेंड पहुँच गया है। धोनी के लिए शुरू हुए इस ट्रेंड को फीफा वर्ल्ड कप ने भी अपना लिया और इन्स्टाग्राम पर एक पोस्ट भी किया है। यहाँ क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने थाला फॉर अ रीजन बताया गया है। रोनाल्डो की एक फोटो पोस्ट हुई है।
रोनाल्डो की फोटो के साथ उनको धोनी की तरह फुटबॉल का महान खिलाड़ी बताया गया है। रोनाल्डो किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वर्ल्ड में उनको चाहने वाले भी करोड़ों लोग हैं। थाला तमिल शब्द है और इसका मतलब होता है लीडर या हेड। रोनाल्डो को भी लीडर बताया गया है।
फीफा वर्ल्ड कप के पेज से पोस्ट इस फोटो के कैप्शन को चेन्नई सुपर किंग्स के फैन्स ने काफी पसंद किया है। धोनी से जुड़ी हर चीज को फैन्स पसंद करते हैं। रोनाल्डो को लेकर किये गए इस पोस्ट पर भारत के लोगों ने काफी कमेन्ट किये हैं चेन्नई सुपर किंग्स ने भी कमेन्ट किया है। इसमें उनकी जर्सी का नम्बर 7 लिखा गया है। धोनी भी 7 नम्बर जर्सी पहनते हैं।












Click it and Unblock the Notifications