क्यों रोहित-कोहली को संन्यास के लिए नहीं कहा जा रहा? BCCI का सबसे बड़ा डर आया सामने
ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली और रोहित शर्मा का प्रदर्शन काफी निराश करने वाला रहा है। टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। 3-1 से करारी शिकस्त झेलने के बाद भारतीय टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है।
दैनिक जागरण रिपोर्ट की मानें, तो बीसीसीआई इस हार से खुश नहीं हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली के खराब प्रदर्शन से भी नाराजगी है लेकिन इन दोनों को गेम से रिटायर होने के लिए नहीं कहा जा सकता। दोनों को जबरन रिटायर नहीं किया जा सकता है।

खबरों के अनुसार टीम को घर आने के बाद काफी आत्मचिंतन करना पड़ेगा। बोर्ड के सूत्रों के मुताबिक रोहित और कोहली शायद खुस से संन्यास नहीं लेंगे। बीसीसीआई दोनों को संन्यास लेने के लिए नहीं कह सकती है। इसके पीछे भी कुछ कारण हैं।
पहला कारण तो यही है कि दोनों का प्रभाव बड़ा है। इसके अलावा फैन्स के बीच में दोनों प्लेयर्स की स्टार वाली छवि है। इस वजह से बीसीसीआई की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया जा सका है। हालांकि बीसीसीआई इस बात को लेकर निश्चित है कि समय आने पर सलेक्टर्स कोई कदम जरूर उठाएंगे।
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि बीसीसीआई सचिव के रूप में जय शाह की जगह लेने के लिए आने वाले देवजीत सैकिया और कोषाध्यक्ष पद के लिए आवेदन करने वाले प्रभतेज भाटिया ने कोहली की बैटिंग को लेकर बात की है। ऐसे में कोई कदम भी उठाया जा सकता है।
गौरतलब है कि कोहली की उम्र 36 साल है और रोहित शर्मा अप्रैल में 38 साल के हो जाएंगे। इन दोनों का प्रदर्शन देखते हुए कई लोगों ने मांग की है कि अब टीम में बदलाव करो। हरभजन सिंह ने तो यहाँ तो कहा कि साख के आधार पर चयन करना है, तो अनिल कुंबले और कपिल देव को भी ले आओ।












Click it and Unblock the Notifications