अफगानिस्तान टीम वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में क्यों नहीं खेलती? क्या है सिर्फ 9 टीमों के खेलने का कारण

World Test Championship: अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच हाल ही में एक टेस्ट मुकाबला खेला गया था। यह अबुधाबी में खेला गया था और आयरलैंड ने इस मुकाबले में जीत हासिल की थी। हालांकि यह मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत नहीं खेला गया था।

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का इस समय तीसरा चक्र चल रहा है लेकिन कुछ टीमें इसमें नहीं खेल रही है। हालिया समय में अफगानिस्तान की टीम ने सफेद गेंद क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अफगान टीम को आइसीसे वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में क्यों नहीं खिलाया जाता, इसका कारण भी है।

afghanistan

अफगानिस्तान टीम WTC में क्यों नहीं खेलती

आईसीसी ने कुल 12 देशों को टेस्ट क्रिकेट खेलने की मान्यता दी है। उनमें से 9 टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में खेलने का मौका मिलता है। अफगानिस्तान की टीम इस वजह से नहीं खेल पाती क्योंकि टीम टॉप 9 में शामिल नहीं है। आईसीसी की वेबसाईट में यही बताया है कि टॉप 9 टीमें वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में खेलेंगी। अफगानिस्तान, आयरलैंड और ज़िम्बाब्वे की रैंकिंग टॉप 9 में शामिल नहीं है।

छोटी टीमें क्यों खेलती है सिर्फ एक मैच

अफगानिस्तान, आयरलैंड जैसी छोटी टीमें किसी बड़ी टीम के खिलाफ एक टेस्ट ही खेलती है। इसके पीछे वित्तीय कारण हो सकते हैं। दूसरा कारण यह भी है कि अफगानिस्तान और आयरलैंड को हाल ही में टेस्ट टीम का दर्जा दिया गया है। ऐसे में बड़ी टीमों के मैचों से रेवेन्यू और अन्य डील्स प्रभावित होने के आसार होते हैं। हालांकि ज़िम्बाब्वे काफी पहले से टेस्ट क्रिकेट में है लेकिन अब टीम उस तरह की नहीं रही।

भारत के खिलाफ हुआ था अफगानिस्तान का डेब्यू

साल 2018 में अफगानिस्तान की टीम टेस्ट खेलने वाली 12वीं टीम बन गई थी। बेंगलुरु में भारत के खिलाफ मैच से अफगानिस्तान ने अपने अभियान की शुरुआत की थी। तब से अब तक अफगानिस्तान ने 9 टेस्ट मैच खेले हैं और कुल 3 मैचों में जीत भी दर्ज की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+