Who Won Yesterday Cricket Match (4 May): कल का मैच कौन जीता? IPL 2026, MI vs LSG T20 Match

Who Won Yesterday Cricket Match (4 May): वानखेड़े स्टेडियम में सोमवार को रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने आईपीएल 2026 के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक की पटकथा लिख दी। मुंबई इंडियंस (MI) ने रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन की आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) को 6 विकेट से हरा दिया। 229 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई ने दिखा दिया कि क्यों उसे अपने घर में हराना मुश्किल है।

मुंबई की धमाकेदार शुरुआत (Who Won Yesterday Cricket Match (4 May)

विशाल लक्ष्य के दबाव में अक्सर टीमें बिखर जाती हैं, लेकिन रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन ने अलग ही रणनीति अपनाई। रिकेल्टन ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और महज 22 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। वे 32 गेंदों पर 6 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 83 रनों की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए।

MI vs LSG 1

रोहित शर्मा ने खेी 84 रनों की पारी

दूसरे छोर पर हिटमैन रोहित शर्मा ने भी पुराने अंदाज में बल्लेबाजी की। रोहित ने 27 गेंदों पर पचासा जड़ा और आउट होने से पहले 44 गेंदों पर 84 रन (6 चौके, 7 छक्के) बनाए। इन दोनों के बीच हुई शतकीय साझेदारी ने जीत की नींव रख दी थी। हालांकि, मध्यक्रम में कप्तान सूर्यकुमार यादव (12 रन) बड़ी पारी नहीं खेल सके, लेकिन शुरुआती बढ़त ने मुंबई को लक्ष्य के करीब पहुंचा दिया।

GT के लिए खतरे की घंटी, Vaibhav Suryavanshi को लेकर दिग्गज ने दी चेतावनी! होने वाला है बड़ा उलटफेर?
GT के लिए खतरे की घंटी, Vaibhav Suryavanshi को लेकर दिग्गज ने दी चेतावनी! होने वाला है बड़ा उलटफेर?

लखनऊ ने बनाए थे 228 रन

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जाएंट्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट पर 228 रनों का स्कोर खड़ा किया था। लखनऊ की ओर से निकोलस पूरन ने सबसे विस्फोटक बल्लेबाजी की। पूरन ने मात्र 21 गेंदों पर 63 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 8 गगनचुंबी छक्के जड़े। मध्यक्रम में मिचेल मार्श ने 44 रनों का योगदान दिया, जबकि हिम्मत सिंह (40*) और एडेन मार्करम (31*) ने नाबाद रहते हुए टीम को 220 के पार पहुंचाया।

Virat Kohli के सबसे करीबी साथी ने 18 साल बाद छोड़ा RCB का साथ, IPL से बनाई दूरी? भावुक हुए कोहली!
Virat Kohli के सबसे करीबी साथी ने 18 साल बाद छोड़ा RCB का साथ, IPL से बनाई दूरी? भावुक हुए कोहली!

मुंबई की गेंदबाजी आज काफी महंगी साबित हुई, जिसमें कॉर्बिन बॉश ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए, जबकि विल जैक्स और रघु शर्मा को 1-1 विकेट मिला। मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट पावरप्ले के ओवर्स रहे, जहां रोहित और रिकेल्टन ने लखनऊ के गेंदबाजों को लय हासिल करने का कोई मौका नहीं दिया। लखनऊ की ओर से मणिमरन सिद्धार्थ ने रोहित को आउट कर वापसी की कोशिश की, लेकिन तब तक मैच लखनऊ के हाथ से निकल चुका था।

DC vs CSK Preview: दिल्ली लेगी हार का बदला या फिर चेन्नई मारेगी बाजी? क्या DHONI खेलेंगे मैच!
DC vs CSK Preview: दिल्ली लेगी हार का बदला या फिर चेन्नई मारेगी बाजी? क्या DHONI खेलेंगे मैच!
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+