किसने जीते बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ़ द मैच अवॉर्ड, देखें टॉप खिलाड़ियों की लिस्ट

Most Player of the Match BGT: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला पर्थ में खेला जाएगा। पर्थ टेस्ट मैच 22 नवंबर से शुरू हो रहा है। इस बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज से भारतीय टीम का वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में भाग्य तय होगा। टीम इंडिया को सीरीज में जीत दर्ज करनी होगी।

दोनों टीमों की तरफ से सीरीज को लेकर जमकर तैयारी की जा रही है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा पर्थ टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे। वह अपने दूसरे बच्चे के जन्म के मौके पर भारत में ही हैं। सीरीज में भारतीयों का दबदबा हमेशा से रहा है और प्लेयर ऑफ़ द मैच के खिलाड़ियों की लिस्ट में इसे देखा जा सकता है।

cheteshwar pujara

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ़ द मैच जीतने वाले खिलाड़ियों में सचिन तेंदुलकर का नाम प्रमुख है। दोनों टीमों में सबसे ज्यादा बार मैच का बेस्ट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को ही घोषित किया गया है। वह 5 बार प्लेयर ऑफ़ द मैच रहे हैं।

इस लिस्ट में एक और भारतीय का नाम है। नम्बर तीन पर खेलकर काफी रन बनाने वाले चेतेश्वर पुजारा ने इस खास लिस्ट में जगह बनाई है। पुजारा ने चार बार प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवॉर्ड जीता है। उनके अलावा रविन्द्र जडेजा का नाम भी इस लिस्ट में है। जडेजा ने 4 बार प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवॉर्ड जीता है।

ऑस्ट्रेलिया से नाथन लायन का नाम इस खास लिस्ट में शामिल हुआ है। नाथन लायन ने अपनी स्पिन गेंदबाजी के जाल में भारतीय बल्लेबाजों को फंसाने का काम किया है। वह 3 बार प्लेयर ऑफ़ द मैच बने हैं। मध्यक्रम के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। उन्होंने भी तीन बार प्लेयर ऑफ़ द मैच का खिताब अपने नाम किया है। माइकल क्लार्क और धोनी ने भी 2-2 बार यह अवॉर्ड अपने नाम किया है।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ़ द मैच

सचिन तेदुलकर- 5
चेतेश्वर पुजारा- 4
नाथन लायन- 3
स्टीव स्मिथ- 2
महेंद्र सिंह धोनी- 2
माइकल क्लार्क- 2

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+