Who Will win Today In IPL: लखनऊ-हैदराबाद आईपीएल मैच में आज कौन जीतेगा? हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी
Who Will Win Today: आईपीएल में आज का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए करो या मरो वाला है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अगर इस मैच में हार का सामना करना पड़ा, तो प्लेऑफ़ से बाहर होना पड़ सकता है। इस स्थिति में ऋषभ पंत के ऊपर मैच में काफी दबाव होगा।
सनराइजर्स हैदराबाद पहले ही प्लेऑफ़ की दौड़ से बाहर है, ऐसे में अगर आज का मैच जीतने पर लखनऊ को भी बाहर करवा देगी। 'हम तो डूबेंगे सनम, तुमको भी ले डूबेंगे' वाली कहावत चरितार्थ हो सकती है। हालांकि लखनऊ सुपर जायंट्स घरेलू फैन्स के सामने खेलेगी।

ऋषभ पंत की खराब फॉर्म चिंता का विषय है, आज एक बार फिर से उनके ऊपर नज़रें रहने वाली है। फैन्स को यही उम्मीद है कि कम से कम अंतिम चरण में पंत के बल्ले से रन आए। हैदराबाद के लिए भी मुकाबला आसान नहीं है। ट्रेविस हेड कोरोना वायरस की वजह से बाहर हो गए हैं।
LSG vs SRH Head-to-Head
लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल में अब तक कुल 5 मुकाबले खेले हैं। लखनऊ का पलड़ा इस दौरान भारी रहा है। लखनऊ ने इन पांच मैचों में 4 बार जीत दर्ज की है। सनराइजर्स हैदराबाद को महज एक ही मैच में जीत हासिल करने का मौका मिला है।
LSG vs SRH मैच में कौन जीतेगा
हेड टू हेड आंकड़ों को देखा जाए, तो हैदराबाद की हार हो सकती है। आंकड़ों में लखनऊ आगे है और इस सीजन के प्रदर्शन में भी आगे रही है। हैदराबाद को जीत दर्ज करने के लिए असाधारण खेल का प्रदर्शन करना होगा। हालांकि कागज़ पर हैदराबाद की टीम तगड़ी दिखाई दे रही है। इस मैच में 60 फीसदी संभावना लखनऊ सुपर जायंट्स की है।
लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित एकादश
मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, डेविड मिलर, आकाश सिंह/रवि बिश्नोई, दिग्वेश सिंह राठी, आवेश खान, आकाश दीप/शार्दुल ठाकुर, प्रिंस यादव
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), ट्रैविस हेड/कमिंदु मेंडिस, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, सचिन बेबी, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ज़ीशान अंसारी, ईशान मलिंगा












Click it and Unblock the Notifications