AFG vs IRE 2nd ODI: अफगानिस्तान-आयरलैंड का दूसरा वनडे कौन जीतेगा? महामुकाबले से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
Afghanistan vs Ireland 2nd ODI: अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को शारजाह में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच खेला गया पहला मैच अफगानिस्तान ने 35 रनों के अंतर से जीत लिया था। अब दूसरे मैच में आयरलैंड के ऊपर दबाव रहेगा।
आयरलैंड के लिए यह मुकाबला करो या मरो अला है। इस मैच में हारते ही आयरिश टीम सीरीज भी गंवा बैठेगी। इस वजह से उनको हर हाल में जीत दर्ज करनी ही पड़ेगी। अफगानिस्तान की टीम बुलंद हौसलों के साथ मैदान पर उतरेगी और सीरीज पर कब्जा जमाने का प्रयास करेगी।

पिछले मैच में दोनों टीमों की तरफ से अच्छी बैटिंग देखने को मिली थी लेकिन आयरलैंड 311 का लक्ष्य हासिल करने में नाकाम रही थी। इस बार भी बल्लेबाजों की तरफ से धमाकेदार बैटिंग देखने को मिल सकती है। इस मैच से पहले विनिंग प्रिडिक्शन और हेड टू हेड जानना अहम है।
अफगानिस्तान vs आयरलैंड ODI हेड टू हेड
आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच अब तक जितने भी वनडे मैच खेले गए हैं, उनमें अफगान टीम आगे है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 31 एकदिवसीय मैचों में आमना-सामना हुआ है। इनमें अफगानिस्तान की टीम ने 17 मैचों में जीत दर्ज की है। 13 मैचों में आयरलैंड ने जीत हासिल की है। 1 मैच अनिर्णीत रहा है।
अफगानिस्तान और आयरलैंड वनडे में कौन जीतेगा
आंकड़ों के अनुसार तो अफगानिस्तान का पलड़ा भारी दिख रहा है। हालांकि आयरलैंड की टीम को कहीं से भी कम नहीं माना जा सकता है। आयरिश टीम ने अफगानिस्तान को टेस्ट में हराया था। अफगानिस्तान के पास यूएई में खेलने का अच्छा अनुभव है, उसे देखते हुए यह कहा जा सकता है कि इस मैच में अफगानिस्तान की टीम जीत दर्ज करने वाली है। आयरलैंड की तरफ से पूरा प्रयास देखने को मिल सकता है लेकिन बारिश की संभावना गेम खराब कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications