Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

RR vs LSG: राजस्थान-लखनऊ के मैच में आज कौन जीतेगा? आंकड़ों में जानिए किसका पलड़ा है भारी

RR vs LSG Winner Prediction: राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आज डबल हेडर का दूसरा मुकाबला है। रॉयल्स का प्रदर्शन इस सीजन अब तक खराब रहा है। 7 मैचों में राजस्थान रॉयल्स को 2 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। रॉयल्स के पास घरेलू फैन्स के सामने जीत दर्ज करने की चुनौती रहेगी।

दोनों ही टीमों को अपने पिछले मैचों में पराजय का सामना करना पड़ा है, इस मैच में जीत से आत्मविश्वास में वृद्धि निश्चित रूप से होने वाली है। रॉयल्स का पिछला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुआ था, जो काफी रोमांचक था। सुपर ओवर में दिल्ली ने जीत दर्ज की थी।

rr vs lsg

संजू सैमसन और जायसवाल दोनों अच्छी फॉर्म में दिख रहे हैं लेकिन पिछले मैच में सैमसन चोट के कारण बीच में रिटायर्ड हर्ट हुए थे। यह चिंता का विषय हो सकत है। ऋषभ पंत ने लखनऊ के लिए चेन्नई के खिलाफ मैच में फॉर्म दिखाई थी, यह अच्छी बात कही जा सकती है।

RR vs LSG हेड टू हेड आंकड़े

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड मैचों की बात करें, तो लखनऊ सुपर जायंट्स ने निराश करने वाला कार्य किया है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल्स के खिलाफ महज 1 मुकाबले में जीत दर्ज की है। दूसरी तरह रॉयल्स ने 4 मैचों में जीत हासिल की है। दोनों टीमों के बीच 5 बार टक्कर हुई है।

RR vs LSG में किसका सर्वाधिक स्कोर

दोनों टीमों में उच्चतम स्कोर के मामले में राजस्थान रॉयल्स आगे हैं। रॉयल्स ने लखनऊ के खिलाफ सर्वाधिक 199 रनों का स्कोर खड़ा किया है। लखनऊ सुपर जायंट्स का उच्चतम स्कोर 196 रहा है। न्यूनतम स्कोर में रॉयल्स ने 144 और लखनऊ ने 154 रनों का स्कोर बनाया है।

RR vs LSG में जीत किसकी होगी

आंकड़ों को देखते हुए कहा जा सकता है कि आज के मैच में राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों में धाकड़ प्लेयर्स हैं लेकिन घरेलू फैन्स रॉयल्स के पाले में होंगे। देखा जाए तो इस मैच में 60 फीसदी जीत के आसार राजस्थान के हैं और 40 प्रतिशत आसार लखनऊ सुपर जायंट्स के हैं।

RR vs LSG Live Streaming

शाम 7 बजे इस मुकाबले का टॉस होना है। मैच की पहली गेंद शाम 7 बजकर 30 मिनट पर डाली जाएगी। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है। इसके अलावा ओटीटी पर यह मुकाबला जियोहॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+