SL vs ZIM: श्रीलंका-जिम्बाब्वे का तीसरा टी-20 मैच कौन जीतेगा? दोनों के बीच 'करो या मरो' का मुकाबला आज
Sri Lanka vs Zimbabwe, 3rd T20I: श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज के पिछले दो मुकाबले काफी रोमांचक रहे। श्रीलंका ने पहला मैच एंजेलो मैथ्यूज की बदौलत आखिरी ओवर में जीता, जबकि जिम्बाब्वे ने दूसरा मैच मैथ्यूज की आखिरी ओवर की गेंदबाजी से जीता। पिछले दो मैच में शानदार प्रदर्शन के बाद तीसरे मैच में दोनों टीमों की नजर सीरीज जीतने पर होगी। आइए जानते हैं फाइनल मैच में कौन-किस पर भारी पड़ सकता है।
सीरीज में बराबरी पर दोनों टीमें
श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच दो मैचों के बाद स्कोरलाइन 1-1 है। तीसरा और अंतिम मैच गुरुवार 18 जनवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरे मैच में यादगार जीत के बाद जिम्बाब्वे का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा, लेकिन श्रीलंका को उसकी घरेलू परिस्थितियों में हराना मुश्किल होगा।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में श्रीलंका मजबूत
श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच अब तक कुल पांच मैच खेले जा चुके हैं। इस दौरान श्रीलंका चार मुकाबलों में जीत के साथ मजबूत स्थिति में है, जबकि दूसरे टी20 में मिली जीत जिम्बाब्वे की पहली जीत थी।
श्रीलंका और जिम्बाब्वे का मैच कौन जीतेगा?
जिम्बाब्वे ने आखिरी मैच में श्रीलंका के खिलाफ अपनी पहली टी20 जीत दर्ज की। हालांकि, आखिरी मुकाबले में भी वे हर संभव कोशिश करते नजर आ सकते हैं, लेकिन रिकॉर्ड और घरेलू परिस्थितियां श्रीलंका को और मजबूत बना देती हैं। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि श्रीलंका इस मुकाबले को अपने नाम कर सकता है।
SL vs ZIM 3rd T20I: श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे फुल स्क्वाड
श्रीलंका टीम: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा (कप्तान), महेश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका, नुवान तुषारा, धनंजय डी सिल्वा, अकिला धनंजय, कामिन्दु मेंडिस, मथीशा पथिराना।
जिम्बाब्वे टीम: क्रेग एर्विन, तिनशे कामुनहुकामवे, ब्रायन बेनेट, सीन विलियम्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, क्लाइव मैडेंडे (विकेटकीपर), ल्यूक जोंगवे, वेलिंगटन मसाकाड्ज़ा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, टोनी मुनयोंगा, आइंस्ले एनडलोवु, मिल्टन शुम्बा , कार्ल मुम्बा, जॉयलॉर्ड गम्बी।












Click it and Unblock the Notifications