Who Will Win RCB vs RR Match: राजस्थान बनाम बेंगलुरु का मैच कौन जीतेगा? जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में कौन आगे

IPL में आज 24 अप्रैल को मैच नंबर 42 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से होगा। ये मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है, जहां RCB प्लेऑफ की दौड़ में खुद को मजबूत करना चाहेगी, वहीं RR के पास अभी केवल दो जीत हैं और वे प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुके हैं।

RCB इस मैच में अपनी घरेलू जीत की तलाश में है, जबकि RR ने हाल ही में अपनी चोटों और हारों से संघर्ष किया है। संजू सैमसन के बिना RR की कमान रियान पराग के हाथों में है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिलचस्प होने वाला है।

Rajasthan Royals

RCB की घर में जीत की तलाश जारी
RCB ने घर में लगातार टॉस हारा और हर बार पहले बल्लेबाज़ी करने को मजबूर हुई, जबकि पिच का मिज़ाज हर बार बदला हुआ नजर आया। पहले जिसे फ्लैट ट्रैक हेवन (flat-track heaven) कहा जाता था, अब वो बल्लेबाजों की परीक्षा ले रही है। RCB की बैटिंग लाइन-अप, जो बाहर के मैदानों में शानदार रही है, अपने ही घर में शुरुआती जोखिम के चलते लड़खड़ा रही है।

कोहली फिर निभा रहे हैं एंकर की भूमिका
मुल्लांपुर में मैच के बाद विराट कोहली ने कहा कि, 'मैं तेज रन बना सकता हूं, लेकिन अभी टीम को जो चाहिए वो समझ रहा हूं। फिलहाल एक छोर संभालना हमारे लिए काम कर रहा है।' ये बयान सिर्फ बल्लेबाजी रणनीति नहीं, बल्कि विराट की सोच में आए बदलाव का संकेत भी था। T20 में जिस एंकर रोल से कोहली दूर जाना चाहते थे, वही रोल अब बेंगलुरु की स्थितियों में टीम की जरूरत बन चुका है।

आरसीबी को घर की जमीन पर जीत की दरकार
RCB इस सीजन में अपने शानदार अवे रिकॉर्ड (5 में 5 जीत) के दम पर प्लेऑफ की रेस में है, लेकिन घरेलू मैदान पर जीत अब भी दूर है। अगला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से है, जो खुद लगातार चार हार के बाद बैकफुट पर है।

राजस्थान को चाहिए निडर खेल
पिछले दो मैच आखिरी ओवर में हारकर टीम के आत्मविश्वास पर असर पड़ा है। ऐसे में 14 साल के डेब्यूटेंट वैभव सूर्यवंशी की तरह बेफिक्र और बिंदास क्रिकेट ही शायद उन्हें वापसी का रास्ता दिखा सके। जहां RCB को घर में मैच जीतने के लिए सोच-समझकर चलना होगा, वहीं राजस्थान के लिए यही 'सब कुछ दांव पर लगाकर देखो' वाली मानसिकता फायदेमंद हो सकती है।

RCB vs RR: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
अगर हम आईपीएल में आरसीबी बनाम राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत की बात करें तो अब तक कुल 33 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 16 मैचों में बाजी मारी है, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने 14 बार जीत दर्ज की है। तीन मुकाबले बेनतीजा रहे हैं। रिकॉर्ड से स्पष्ट है कि यहां आरसीबी मजबूत स्थिति में है।

RCB vs RR: राजस्थान बनाम बेंगलुरु का मैच कौन जीतेगा?
राजस्थान की टीम इस सीजन में तालमेल की तलाश में भटकती नजर आई है। लगातार करीबी मैच गंवाना उनकी सबसे बड़ी कमजोरी बन चुका है। दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का खेल जबरदस्त रहा है- लेकिन अपने ही किले, चिन्नास्वामी में उन्हें अब तक जीत नसीब नहीं हुई।

बावजूद इसके मौजूदा फॉर्म को देखते हुए RCB इस मुकाबले में मजबूत दावेदार लग रही है। अगर घरेलू मैदान पर भी उनकी किस्मत जाग गई, तो राजस्थान की मुश्किलें और गहरा सकती हैं। हमारी नजर में बाजी इस बार बैंगलोर के हाथ में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+