RCB vs GT Head to Head: गुजरात बनाम बेंगलुरु का मैच कौन जीतेगा? जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी

RCB vs GT Head to Head: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में आज का मुकाबला हाई-वोल्टेज होने वाला है। इस महामुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और गुजरात टाइटन्स (GT) आमने-सामने होंगे। यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें इस सीजन में अब तक प्रभावी प्रदर्शन कर चुकी हैं, लेकिन सवाल यह है कि इस मैच में कौन-सी टीम बाजी मारेगी?

अब तक दोनों टीमें 5 बार आमने-सामने आ चुकी हैं, जिसमें RCB ने 3 मैच जीते हैं, जबकि GT को 2 बार जीत मिली है। खास बात यह है कि इस मैदान पर दोनों टीमों ने एक-एक बार जीत हासिल की है, जिससे यह मुकाबला और दिलचस्प बन जाता है।

gujarat titans

RCB के लिए जीत की हैट्रिक का मौका
रजत पाटीदार की अगुवाई में RCB ने इस सीजन में शानदार शुरुआत की है और अब तक खेले गए दोनों मुकाबले जीते हैं। टीम ने लक्ष्य का पीछा करने और स्कोर डिफेंड करने में शानदार बैलेंस दिखाया है। चिन्नास्वामी स्टेडियम में यह उनका पहला मुकाबला होगा और घरेलू फैंस के सपोर्ट से वे जीत की हैट्रिक पूरी करने की कोशिश करेंगे।

फिल साल्ट की विस्फोटक बल्लेबाजी, मिडिल ऑर्डर में स्पिन-हिटर्स और टिम डेविड जैसे फिनिशर के साथ उनकी बल्लेबाजी युनिट अब तक शानदार प्रदर्शन कर रही है। वहीं, गेंदबाजों ने भी जरूरत पड़ने पर अच्छा प्रदर्शन किया है।

GT की ताकत और कमजोरियां
गुजरात टाइटन्स के लिए सीजन की शुरुआत मिली जुली रही। पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्हें 243 रन लुटाने के बाद हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने शानदार वापसी की। शुभमन गिल की कप्तानी में GT के बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों फॉर्म में आ चुके हैं, जिससे RCB के लिए यह मुकाबला आसान नहीं होगा।

गुजरात टाइटन्स इस सीजन में अब तक अपने टॉप-3 बल्लेबाजों पर काफी निर्भर रहे हैं। हालांकि, कागज पर उनकी टीम बैलेंस दिखती है और उनकी गेंदबाजी युनिट भी मजबूत नजर आ रही है। GT को इस मैच में अपने बाकी खिलाड़ियों से भी योगदान की उम्मीद होगी ताकि वे RCB को उनके घरेलू मैदान पर मात दे सकें।

Take a Poll

RCB vs GT: गुजरात बनाम बेंगलुरु का मैच कौन जीतेगा?
इस मैदान पर पहले गेंदबाजी करना फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि, अगर फॉर्म और टीम बैलेंस की बात करें तो RCB का पलड़ा भारी नजर आता है। गुजरात टाइटन्स काफी हद तक अपने टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों पर निर्भर है, जबकि RCB की बल्लेबाजी यूनिट संतुलित और गहरी नजर आ रही है। ऐसे में मैच में बाजी मारने के लिए RCB को थोड़ा ज्यादा मजबूत माना जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+