IND vs ENG, 3rd Test: भारत-इंग्लैंड का तीसरा टेस्ट मैच कौन जीतेगा? महामुकाबले से पहले जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

India vs England, 3rd Test: पांच मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में भारत और इंग्लैंड 15 फरवरी को राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आमने-सामने होंगे। टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबरी पर है और दोनों टीमें राजकोट में बढ़त लेने के लिए उत्सुक होंगी। मैच से पहले जानते हैं हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किस टीम का पलड़ा भारी है।

ध्रुव जुरेल को मिल सकता है डेब्यू का मौका
रिपोर्ट के मुताबिक, पहले दो मैचों में विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत के बल्ले से खराब प्रदर्शन को देखते हुए मैनेजमेंट ध्रुव जुरेल को भी डेब्यू का मौका दे सकता है। मुकेश कुमार की जगह मोहम्मद सिराज की भी भारतीय प्लेइंग इलेवन में वापसी की उम्मीद है। रवींद्र जडेजा की फिटनेस पर भी कोई अपडेट नहीं है, जिसका मतलब है कि अक्षर पटेल, आर अश्विन और कुलदीप यादव भारत के लाइन-अप में तीन स्पिनर होंगे।

team india

कहां देखें भारत बनाम इंग्लैंड का तीसरा टेस्ट मैच
मैच को जियो सिनेमा पर स्ट्रीम किया जाएगा। भारत और इंग्लैंड तीसरे टेस्ट में एक हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा। सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है। 15 फरवरी को राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शुरू होने वाला यह मैच दो मजबूत टीमों के बीच एक रोमांचक एक्शन होने का वादा करता है।

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टेस्ट हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत और इंग्लैंड ने 1932 के बाद से कुल मिलाकर 133 टेस्ट मैचों में एक दूसरे का आमना-सामना किया है। इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने कुल 51 मैच में जीत दर्ज की है, जबकि इंग्लैन ने सिर्फ 32 टेस्ट मैच ही जीते हैं। दोनों टीमों के बीच कुल 50 मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं।

भारत-इंग्लैंड का तीसरा टेस्ट मैच कौन जीतेगा?
तीसरे टेस्ट से पहले टेस्ट सीरीज बराबरी की स्थिति में है और इंग्लैंड वापसी करने में सक्षम है। हालांकि, घरेलू मैदान पर खेलते हुए भारतीय खिलाड़ियों को परिस्थितियों की बेहतर जानकारी होती है। यही कारण है कि टीम इंडिया को तीसरे टेस्ट में जीत का प्रबल दावेदार माना जा सकता है।

भारत बनाम इंग्लैंड फुल स्क्वाड
भारतीय टीम: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मुकेश कुमार, मोहम्मद सिराज, रवींद्र जड़ेजा, सरफराज खान , वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप।

इंग्लैंड टीम: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, जेम्स एंडरसन, शोएब बशीर, मार्क वुड, ओली रॉबिन्सन, डैनियल लॉरेंस , गस एटकिंसन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+