GT vs MI Eliminator: मुंबई-गुजरात मैच में कौन जीतेगा? एआई जेमिनी की चौंकाने वाली भविष्यवाणी
GT vs MI Eliminator: आईपीएल में आज मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच एलिमिनेटर मुकाबला है। दोनों टीमों के लिए यह करो या मरो की स्थिति वाला मैच है। इस मैच में हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी। जीतने वाली टीम को क्वालीफायर में खेलने का मौका मिलेगा। हर फैन की नजर इस मैच पर है।
पूर्वानुमानों के दौर के बीच वनइंडिया ने गूगल के आर्टिफिशिय्ल इंटेलिजेंस जेमिनी (Google Gemini) से इस मैच को लेकर प्रिडिक्शन करने के लिए कहा। जेमिनी ने कुछ कारण बताए और इस मुकाबले में जीतने की संभावना वाली टीम को लेकर भविष्यवाणी भी की।

जेमिनी ने मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले इस मैच में जीतने वाली टीम की भविष्यवाणी पुराने आंकड़ों और मौजूदा फॉर्म को देखते हुए की है। इसमें हैरान करने वाला पूर्वानुमान लगाया गया है। मुंबई इंडियंस को जीत का दावेदार बताया गया है।
गूगल एआई जेमिनी की भविष्यवाणी (GT vs MI)
गूगल के इस एआई ने कहा कि यह मुश्किल मुकाबला हो सकता है लेकिन विशेषज्ञों की मानें, तो इस मैच में मुंबई इंडियंस की जीत हो सकती है। एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हार का सामना करना पड़ सकता है।
मुंबई की जीत क्यों है संभव (GT vs MI
जेमिनी ने बताया कि मुंबई इंडियंस के पास प्लेऑफ़ मैचों में खेलने का लम्बा अनुभव है, इसका इस्तेमाल आज भी होगा। मुंबई इंडियंस ने इस तरह के प्लेऑफ़ मैचों को पांच बार क्रॉस करते हुए टाइटल अपने नाम किये हैं। गुजरात के पास इस तरह का लम्बा अनुभव नहीं है और कप्तान शुभमन गिल नए हैं।
मुंबई इंडियंस के पास बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे धाकड़ गेंदबाज हैं, जो किसी भी दबाव को झेल सकते हैं। बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के लिए अहम स्पेल डाला था। उन्होंने इस सीजन भी अच्छी गेंदबाजी की है। इस वजह से मुंबई का पलड़ा भारी हो जाता है। यह गूगल जेमिनी का मानना है।
हेड टू हेड के आंकड़े चौंकाते हैं
मुंबई और गुजरात के बीच आईपीएल में अब तक खेले गए मैचों को देखा जाए, तो मुंबई इंडियंस का पलड़ा हल्का रहा है। दोनों टीमों के बीच कुल 7 मैच खेले गए हैं, इनमें से 5 मुकाबले गुजरात ने जीते हैं और मुंबई को महज दो में जीत दर्ज करने का मौका मिला है।












Click it and Unblock the Notifications