PAK vs ENG: पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच में बल्लेबाज मचाएँगे तबाही या गेंदबाज बरपाएंगे कहर? कौन जीतेगा मुकाबला
ENG vs PAK: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच आज अहम टी20 मुकाबला है। कार्डिफ में मैच खेला जाएगा और पाक टीम के लिए करो या मरो वाली स्थिति है। पिछले मैच में हार झेलने के बाद पाकिस्तानी टीम की मुश्किलें खड़ी हुई हैं। पाकिस्तानी टीम को सीरीज में बने रहने के लिए मैच जीतना होगा।
यह तीसरा टी20 मुकाबला है। पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। इसके बाद अगला मुकाबला इंग्लैंड ने जीता। इससे इंग्लिश टीम ने लीड हासिल कर ली। टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए दोनों ही टीमों के लिए यह काफी अहम मुकाबला माना जा सकता है।

इंग्लैंड vs पाकिस्तान हेड टू हेड
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टी20 क्रिकेट में खेले गए सभी मैचों में पाकिस्तानी टीम काफी पीछे है। दोनों ही टीमों के बीच अब तक कुल 30 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान इंग्लैंड की टीम को 30 मैचों में जीत दर्ज करने का मौका मिला है। पाकिस्तानी टीम ने महज 9 मुकाबलों में जीत हासिल की है।
इंग्लैंड vs पाकिस्तान में कौन जीतेगा
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच अब तक खेले गए मैचों को देखते हुए इस मैच में भी पलड़ा भारी इंग्लिश टीम का ही नजर आता है। घरेलू मैदान का लाभ भी इंग्लिश टीम को ही मिलने वाला है। पिछले मैच में भी इंग्लैंड ने जीत दर्ज की थी, ऐसे में आज इंग्लिश टीम ही मैच अपने नाम करती दिखाई दे रही है। पाकिस्तान के आसार कम हैं।
पाकिस्तान टीम
मोहम्मद रिजवान, सईम अयूब, बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, शादाब खान, आजम खान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद आमिर, हारिस रऊफ, आगा सलमान, हसन अली, अबरार अहमद, नसीम शाह , अब्बास अफरीदी, इरफान खान, उस्मान खान
इंग्लैंड टीम
फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), विल जैक्स, बेन डकेट, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, मोइन अली (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, रीस टॉपले, मार्क वुड, सैम कुरेन, टॉम हार्टले












Click it and Unblock the Notifications