BAN vs SL 1st T20I: बांग्लादेश-श्रीलंका का पहला मैच कौन जीतेगा? महामुकाबले से पहले जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
श्रीलंका मल्टी फॉर्मेट सीरीज के लिए बांग्लादेश दौरे पर है। दौरे की शुरुआत तीन मैचों की टी20 सीरीज से होगी। सीरीज का पहला मैच आज, 3 मार्च को सिलहट अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये दोनों टीमें नियमित रूप से एक-दूसरे के खिलाफ खेलने की आदी हैं ऐसे में एक बार फिर से कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। मैच से पहले जानते हैं किस टीम का पलड़ा भारी है।
BAN vs SL 1st T20I: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
बांग्लादेश और श्रीलंका सबसे छोटे फॉर्मेट में 13 बार एक-दूसरे से भिड़ चुके हैं। श्रीलंका का रिकॉर्ड नौ जीत के साथ बेहतर है जबकि बांग्लादेश ने चार मैच जीते हैं।

BAN vs SL 1st T20I: पिच रिपोर्ट
सिलहट अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम की पिच टर्नर है जो स्पिनरों और धीमी गति के गेंदबाजों को मदद करती है। यहां किसी भी बल्लेबाज के लिए खुलकर खेलना मुश्किल होगा। सिलहट अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की क्रिकेट पिच विशेष रूप से खेल के शुरुआती चरणों में गेंदबाजों के अनुकूल है। जैसे-जैसे मैच दूसरी पारी में आगे बढ़ता है, पिच पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए अधिक समान खेल का मैदान मिलता है।
बांग्लादेश-श्रीलंका का पहला मैच कौन जीतेगा?
दरअसल, यह दो ऐसी टीमों के बीच मुकाबला होने जा रहा है, जहां किसी एक टीम को खुलकर सपोर्ट नहीं किया जा सकता है। ऐसे में यहां दो अच्छी टीमों के बीच एक रोमांचक खेल होगा। लेकिन, इनके सभी रिकॉर्ड पर नजर डालें तो मैच श्रीलंका के पक्ष में आता नजर आ रहा है।
बांग्लादेश टीम: सौम्य सरकार, लिट्टन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, मोहम्मद नईम, अनामुल हक, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, रिशाद हुसैन, जेकर अली, ताइजुल इस्लाम , तंजीम हसन साकिब।
श्रीलंका टीम: अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), निरोशन डिकवेला, धनंजय डी सिल्वा, चैरिथ असलांका (कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, एंजेलो मैथ्यूज, महेश थीक्षाना, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, जेफरी वेंडरसे, दासुन शनाका। अकिला धनंजय, बिनुरा फर्नांडो, कामिन्दु मेंडिस।












Click it and Unblock the Notifications