IND vs IRE: कौन बनाएगा आज भारत-आयरलैंड मैच में सबसे ज्यादा रन, 3 खिलाड़ियों में बड़ी टक्कर
India vs Ireland T20I: भारत और आयरलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप में आज मुकाबला है। दोनों ही टीमों के लिए इस सीजन का यह पहला मुकाबला है। टीम इंडिया इसे जीतकर दो अहम अंक अपने खाते में जोड़ने का प्रयास करेगी। आयरलैंड की टीम का प्रयास भी कुछ यही रहने वाला है।
आयरलैंड के पास सबसे छोटे फोर्मेट में खेलने का काफी अनुभव है, ऐसे में टीम इंडिया के लिए मैच में आसानी बिलकुल भी नहीं होने वाली है। भारतीय टीम को सावधानी से चीजें हैंडल करनी पड़ेगी। टीम इंडिया के पास बड़े इवेंट्स में खेलने का काफी अनुभव है और यह फायदेमंद होगा।

भारतीय टीम ने अभ्यास मैच में बांग्लादेश को पराजित कर दिया था, इसका मनोवैज्ञानिक लाभ मिलना है। हालांकि नसाऊ काउंटी स्टेडियम में बाहर से बनाकर लाई गए पिचें साथ कम ही दे रही हैं। एक मुश्किल विकेट मिल सकता है, ऐसे में तीन बल्लेबाजों के बारे में जानने का प्रयास किया गया है, जो टॉप स्कोर कर सकते हैं।
पहला नाम: भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज बनने की दौड़ में आज विराट कोहली का नाम शामिल है। आईपीएल में कोहली ने अपनी धांसू फॉर्म दर्शाई थी। कोहली ने वहां 700 से ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की थी, कोहली का बल्ला आज बोल सकता है।
दूसरा नाम: अभ्यास मैच में बांग्लादेशी गेंदबाजों की धज्जियाँ उड़ाने में ऋषभ पन्त ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। उन्होंने धमाकेदार अंदाज में खेलते हुए अर्धशतक जमाया था। पन्त के बल्ले से आज भी कुछ उसी तरह के प्रहार देखने को मिल सकते हैं। वह टॉप स्कोरर हो सकते हैं।
तीसरा नाम: टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नम्बर एक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को इस लिस्ट में रखना जरूरी है। आईपीएल से टी20 वर्ल्ड कप तक उनकी फॉर्म बरकरार रहने की संभावना है। सूर्यकुमार यादव आज आयरलैंड के खिलाफ मैच में अपना डंका बजाते हुए सबसे ज्यादा रन बना सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications