RCB vs KKR: कौन बनाएगा आरसीबी-केकेआर मैच में सबसे ज्यादा रन? 3 खिलाड़ियों में जोरदार टक्कर
RCB vs KKR: आरसीबी और केकेआर के बीच मुकाबले के साथ आज आईपीएल का फिर से आगाज हो रहा है। दूसरे चरण में यह पहला मुकाबला है। भारत-पाक टेंशन के बीच टूर्नामेंट रोक दिया था और फिर से शेड्यूल बनाया गया था। आरसीबी की फॉर्म इस सीजन धमाकेदार रही है।
आरसीबी अगर केकेआर को इस मुकाबले में पराजित करने में सफल होती है, तो प्लेऑफ़ का टिकट पक्का हो जाएगा। आरसीबी इस मुकाबले में अपना पूरा दमखम लगाते हुए अगले चरण का टिकट हासिल करने का प्रयास करेगी और केकेआर को बाहर का रास्ता दिखाना चाहेगी।

केकेआर के लिए मुकाबला करो या मरो वाला है। हार मिलने पर इवेंट से बाहर होना पड़ेगा। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में केकेआर के लिए कुछ भी सही घटित नहीं हुआ। श्रेयस अय्यर को बाहर करने का फैसला अब गलत दिखाई दे रहा है। केकेआर इस मैच में अपनी बेहतरीन रणनीति के तहत मैदान पर उतरेगी। इस बीच बैटिंग में धमाल मचाने के तीन संभावित दावेदारों के बारे में जरूर जानना चाहिए।
विराट कोहली
इस सूची में पहला नाम विराट कोहली का आना चाहिए। कोहली ने इस सीजन जमकर रन बरसाए हैं और और बेंगलुरु में आज घरेलू फैन्स के सामने उनका बल्ला चलने की पूरी संभावना है। 11 मैचों में वह 505 रन बनाने में सफल रहे हैं। इस दौरान 7 अर्धशतकीय पारियां आई हैं और आज आठवीं फिफ्टी आ सकती है।
अजिंक्य रहाणे
केकेआर के कप्तान और अनुभवी खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे ने भी इस सीजन प्रभाव छोड़ा है, युवा प्लेयर्स के लिए उनका प्रदर्शन एक सीख है। हालांकि टीम अच्छा नहीं कर पाई लेकिन रहाणे ने 12 मुकाबलों में कुल 375 रन बनाए हैं। उन्होंने 3 फिफ्टी जड़ी हैं और आज वह बल्ले से आग उगल सकते हैं।
अंगकृष रघुवंशी
केकेआर से खेलने वाले अंगकृष रघुवंशी ने मौका मिलने पर टीम के लिए उचित योगदान दिया है। इस सीजन उन्होंने 11 मुकाबले खेलकर 286 रन बनाए हैं। एक अर्धशतक जड़ने वाले रघुवंशी का उच्चतम स्कोर 50 रन है। मिडिल ऑर्डर में वह केकेआर के लिए रन बनाने की क्षमता रखते हैं और बड़ा स्कोर कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications