IPL 2025: RCB में कौन करेगा दिनेश कार्तिक को रिप्लेस? 3 धांसू खिलाड़ी दौड़ में सबसे आगे
IPL 2025: दिनेश कार्तिक आईपीएल में कई टीमों की तरफ से खेले हैं लेकिन उनकी अंतिम टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु थी। पिछले सीजन ही वह इस टीम के लिए खेलते हुए दिखे थे। सीजन समाप्त होने के बाद दिनेश कार्तिक ने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी।
आरसीबी की टीम में अब दिनेश कार्तिक की जगह लेने वाला एक धाकड़ खिलाड़ी की आवश्यकता है, जो विकेटकीपर की भूमिका भी निभा सके। आगामी आईपीएल ऑक्शन में दिनेश कार्तिक की जगह आरसीबी की टीम में एक नया नाम होगा, बड़ी बोली भी लग सकती है। इस रेस में फिलहाल तीन प्लेयर्स को माना जा सकता है।

केएल राहुल: लिस्ट में पहला नाम राहुल का इसलिए लिया जा सकता है क्योंकि वह इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स को छोड़कर जा सकते हैं। लखनऊ की टीम को छोड़ने पर आरसीबी उनको ऑक्शन में टारगेट कर सकती है। केएल राहुल के पास आईपीएल में खेलने का काफी लम्बा अनुभव है। इसे देखकर भी आरसीबी उनको अपने साथ जोड़ सकती है।
जोश इंग्लिस: हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के लिए स्कॉटलैंड के खिलाफ तूफानी शतक जड़ने के बाद जोश इंग्लिस का नाम काफी चर्चा में आया है। अब कयास लगाये जा रहे हैं कि उनको आईपीएल की नीलामी में अच्छी रकम मिल सकती है। आरसीबी उनको धुआंधार बैटिंग क्षमता की वजह से टीम में लाने का पूरा प्रयास करते हुए दिखाई दे सकती है।
जितेश शर्मा: अगर बात किसी देशी खिलाड़ी की करें, तो जितेश शर्मा का कोई जवाब नहीं है। उनका धांसू अंदाज फैन्स को भी पसंद आता है। वह किसी भी गेंदबाज की बखिया उधेड़ने की क्षमता रखते हैं। कीपर के तौर पर जितेश पंजाब किंग्स के साथ थे। इस बार उनके ऊपर आरसीबी बोली लगा सकती है। जितेश ने आईपीएल में 150 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की है, यह बात भी उनके पक्ष में जाती है।












Click it and Unblock the Notifications