IND vs SA: कौन होगा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 में बाहर? 3 भारतीयों पर लटकी तलवार
IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चार टी20 मैचों की सीरीज के दो मैच खेले जा चुके हैं और अब तीसरा मैच खेला जाना है। पिछले मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाज फ्लॉप हो गए थे। इसके बाद भारतीय टीम के गेंदबाजों ने मैच में जान डाली थी लेकिन जीत अंत में अफ्रीका की हुई।
भारतीय टीम के लिए वरुण चक्रवर्ती ने धमाकेदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट अपने नाम किये। उनकी धांसू गेंदबाजी के कारण हे दक्षिण अफ्रीकी टीम को जीत दर्ज करने में पसीना आ गया। तीसरा मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। इसमें टीम इंडिया में बदलाव हो सकते हैं। उनके बारे में आपको जरुर जानना चाहिए। यह मैच बुधवार को खेला जाएगा।

इस सीरीज में अब तक अभिषेक शर्मा ने निराश करने वाला प्रदर्शन किया है। अब खेले गए दो मैचों में अभिषेक शर्मा के बल्ले से महज 11 रन देखने को मिले हैं। इस बार उनको शायद बाहर किया जा सकता है। नियमित अंतराल पर उनकी फ्लॉप बैटिंग से टीम के ऊपर असर पड़ता है। पहले विकेट की मजबूत शुरुआत से अन्य बल्लेबाजों का हौसला बढ़ता है।
इस सूची में आवेश खान का नाम भी आना चाहिए। आवेश खान उतना कारगर नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में उनको भी रिप्लेस किया जाना चाहिए। आवेश खान को इस सीरीज में दो विकेट मिले हैं लेकिन जरूरत के समय उनके विकेट आने अहम हैं। उस स्थिति में उनको खरा उतरना पड़ेगा। इस बार उनको बाहर करने की आवश्यकता महसूस हो रही है।
तिलक वर्मा को टीम में जगह मिली है लेकिन वह उम्मीदों पर खरा उतर पाने में नाकाम रहे हैं। हालांकि प्रयासों में उनकी तरफ से कोई कमी नहीं रही है लेकिन रिजल्ट वैसा आने जरूरी होता है। तिलक वर्मा पिछले दो मैचों में अपना जलवा दिखा पाने में नाकाम रहे हैं, ऐसे में अब उनको प्लेइंग इलेवन से बाहर करने का सही समय है।












Click it and Unblock the Notifications