रोहित शर्मा के बाद कौन होगा कप्तान, चीफ सेलेक्टर ने लिए इन तीन खिलाड़ियों के नाम

नई दिल्ली, 20 फरवरी: बीसीसीआई ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। यह टेस्ट सीरीज श्रीलंका के खिलाफ होगी जिसमें कई दिग्गज खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। इस सीरीज के जरिए सिलेक्टरों ने रोहित शर्मा को भारत का आने वाला टेस्ट कप्तान भी नियुक्त कर दिया है। रोहित शर्मा अब फुल टाइम कप्तान होंगे लेकिन यह बात सबको पता है कि रोहित की भी एक उम्र हो चली है और वे बहुत लंबी रेस के कप्तानी घोड़े नहीं है। रोहित 34 रोहित दो-तीन साल और भारत के तीनों फॉर्मेट के कप्तान जरूर बने रह सकते हैं लेकिन उसके बाद टीम इंडिया को एक और एक नया विकल्प खोजना होगा।

रोहित के बाद अगला कप्तान कौन?

रोहित के बाद अगला कप्तान कौन?

इसी बीच तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को उपकप्तान बनाया गया है। सीनियर खिलाड़ियों में अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, इशांत शर्मा और रिद्धिमान साहा को बाहर कर दिया गया है। चयनकर्ताओं ने कुछ नाम भी चुने हैं जो भविष्य में भारतीय टीम के कप्तान बन सकते हैं। चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा ने इस बीच यह भी बताया है कि ऐसे कौन से 3 खिलाड़ी हैं जिनको भारतीय क्रिकेट टीम का भविष्य का कप्तान बनाया जा सकता है। चेतन शर्मा ने जो नाम लिए उसमें जसप्रीत बुमराह, भारत के लिमिटेड ओवर के उप कप्तान केएल राहुल और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत है। खास बात यह है कि यह तीनों ही खिलाड़ी तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के प्रमुख प्लेयर है।

रोहित की कमान में भविष्य के कप्तान बन सकते हैं 3 खिलाड़ी

रोहित की कमान में भविष्य के कप्तान बन सकते हैं 3 खिलाड़ी

केएल राहुल को दक्षिण अफ्रीका में पिछले महीने हुए वनडे मुकाबलों में कप्तान बनाया गया था जबकि जसप्रीत बुमराह उनके कप्तान थे। अब ऋषभ पंत वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में उपकप्तान है। चेतन शर्मा ने रोहित शर्मा के कद की तारीफ करते हुए कहा कि जब ऐसा कोई बड़ा खिलाड़ी आपका कप्तान बनता है तो उसके अंडर में भविष्य के होने वाले कप्तान भी निखर जाते हैं। चेतन शर्मा का कहना है कि वे चाहते हैं रोहित शर्मा की कप्तानी के तहत खिलाड़ियों में निखार आए और वे भविष्य की लीडरशिप के गुण अपने अंदर विकसित कर सके और एक चयनकर्ता के तौर पर रोहित से यह चीजें ऑटोमेटिकली हमको मिलने वाली है और यह एक बहुत बड़ी बात है।

 मुश्किल है कि अगला कप्तान कौन होगा लेकिन..

मुश्किल है कि अगला कप्तान कौन होगा लेकिन..

वे आगे कहते हैं कि, हमने केएल राहुल को दक्षिण अफ्रीका में कप्तान बनाया। बुमराह दक्षिण अफ्रीका में उप कप्तान थे और अब वे श्रीलंका सीरीज में उपकप्तान है। वेस्टइंडीज T20 में हमारे पास ऋषभ पंत उप कप्तान के तौर पर हैं। यह ऐसे संभावित लीडर है जो रोहित शर्मा के तहत और भी निखार ला सकते हैं। हां, यह कहना भी मुश्किल है कि अगला कप्तान कौन होगा लेकिन हमें विश्वास है कि एक नाम जरूर उभर कर सामने आएगा। भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज पर बात करें तो श्रृंखला का पहला मुकाबला मोहाली के पीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा जबकि दूसरा और अंतिम मुकाबला 12 मार्च को बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा दूसरा टेस्ट मैच पिंक बॉल मुकाबला होगा जो दूधिया रोशनी में खेला जाता है। भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका से करारी हार के बाद टेस्ट फॉर्मेट में वापसी के लिए बेकरार होगी और यहां पर श्रीलंका को 2-0 से मात दी जाने की उम्मीद कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+