कौन थीं MS Dhoni की गर्लफ्रेंड Priyanka Jha, जिनकी सड़क हादसे में हुई थी दर्दनाक मौत
MS Dhoni Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी 7 जुलाई को अपना 42वां जन्मदिन मनाएंगे, जोकि कैप्टन कूल के फैंस के लिए किसी फेस्टिवल से कम नहीं है। वर्तमान में धोनी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कमान संभाल रहे हैं।
धोनी अपने निजी जीवन के बारे में बहुत कम ही जानकारी देते हैं, लेकिन बॉलीवुड फिल्म, 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' (MS Dhoni: The Untold Story') ने उनके निजी जीवन को लेकर जो खुलासा किया उसके बाद से धोनी के चाहने वाले भी खुद को उदास होने से नहीं रोक सके।
इस फिल्म में बॉलीवुड स्टार दिशा पटानी द्वारा निभाई गई भूमिका में धोनी की पहली प्रेमिका- प्रियंका झा के बारे में पता चला। उनका रिश्ता 2002 में शुरू हुआ जब धोनी भारतीय क्रिकेट टीम में खुद को स्थापित करने की कोशिश कर रहे थे। धोनी अपना आगे का जीवन प्रियंका झा के साथ बिताना चाहते थे, लेकिन जल्द ही उन्हें 2003-04 में जिम्बाब्वे और केन्या दौरे के लिए भारत 'ए' टीम में चुन लिया गया।

धोनी ने उस भारत 'ए' त्रिकोणीय सीरीज में पाकिस्तान 'ए' के साथ 362 रन बनाए, जिसमें टीम इंडिया चयन के कगार पर पहुंचने के लिए पाक के खिलाफ दो शतक भी शामिल थे। हालांकि, भारत की सीनियर टीम में चुने जाने से पहले ही धोनी के जीवन में एक बड़ा तूफान आया जो सबकुछ तहस-नहस करके चला गया।
सड़क दुर्घटना में हुई प्रियंका झा की मौत
दरअसल, एमएस धोनी के जीवन में तब सबकुछ बिखर गया जब वह विदेश में थे, तब प्रियंका झा की एक दुखद सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत फिल्म में जो दिखाया गया था, उसके अलावा झा के परिवार या पेशे के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। निर्देशक नीरज पांडे ने दिशा पटानी की भूमिका निभाते हुए प्रियंका झा को फिल्म में शामिल करने के लिए धोनी से अनुमति ली थी।
प्रियंका झा की मौत के बाद एमएस धोनी टूट गए
ऐसा माना जाता है कि धोनी को अपनी पहली गर्लफ्रेंड प्रियंका झा के गम से उबरने में काफी समय लगा। धोनी ने मैदान के बाहर काफी समय बिताया और टीम इंडिया में डेब्यू से पहले लंबे समय के बाद ही क्रिकेट में वापसी कर पाए।
दिशा पटानी ने हाल ही में खुलासा किया कि 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' के ज्यादातर किरदार असल जिंदगी से प्रेरित थे। उन्होंने कहा था कि, 'फिल्म की कास्टिंग वास्तविक जीवन के कैरेक्टर (Characters) से प्रेरित है। तो, आप कियारा में साक्षी और सुशांत में धोनी देखेंगे। मुझे उम्मीद है कि धोनी मुझमें प्रियंका को देखेंगे।'
यह फिल्म भारत में अगले महीने 7 जुलाई को धोनी के 42वें जन्मदिन पर दोबारा रिलीज होगी। धोनी ने 4 जुलाई 2010 में साक्षी रावत से शादी की और दोनों की एक बेटी जीवा है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास (2020) के बाद वर्तमान में धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं, साल 2023 के 16वें सीजन का खिताब जीतने के बाद धोनी ने पुष्टि की थी कि वह आईपीएल 2024 में भी खेलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications