अगले 2 टेस्ट में केएल राहुल को किसने रखा बरकरार, ईशान किशन को क्यों नहीं मिली जगह, जानकर होगी हैरानी

IND vs NZ: बेंगलुरु टेस्ट में बुरी तरह हारने के बाद अगले दो मैचों के लिए टीम इंडिया में बदलाव की अटकलें लगाई जा रही थी। फ्लॉप प्लेयर्स को बाहर करने की मांग भी उठ रही थी लेकिन ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला है। केएल राहुल अपनी जगह बचाने में कामयाब रहे हैं।

रेड बॉल क्रिकेट में ईशान किशन धमाल मचा रहे हैं। वह रणजी ट्रॉफी में दो दिन पहले ही शतक जड़ने में सफल रहे थे लेकिन उनकी अनदेखी कर दी गई। केएल राहुल को लगातार फ्लॉप होने के बाद भी टीम इंडिया में जगह मिल रही है। ऐसा क्यों हुआ है, इसका जवाब जानने के लिए कुछ चीजें देखनी होगी।

ind vs nz

बेंगलुरु टेस्ट में भारतीय टीम के लिए केएल राहुल से दोनों पारियों में एक बार अच्छी बैटिंग की उम्मीद थी लेकिन वह ऐसा करने में फेल हो गए। इसके बाद भी उनको टीम में रखने के पीछे कर्नाटक लॉबी हो सकती है। बीसीसीआई के प्रेसिडेंट रोजर बिन्नी कर्नाटक से आते हैं और वहीं से केएल राहुल भी आते हैं।

अब ईशान किशन को टीम इंडिया में शामिल होने के लिए घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के अलावा किसी गॉडफादर की आवश्यकता भी होगी। किशन के पास लॉबिंग करने वाला कोई नहीं है। उनके पास तो बल्ला है, जो वह घरेलू क्रिकेट में नियमित चला रहे हैं। देखना होगा कि कब तक उनको टीम में शामिल किया जाएगा।

टीम इंडिया में एक ही बदलाव देखने को मिला है। वह वॉशिंगटन सुंदर हैं। सुंदर को रणजी में धांसू प्रदर्शन करने का फल मिल गया है। उन्होंने इस सीजन एक सैकड़ा भी जमाया है। बतौर स्पिन ऑल राउंडर ईशान किशन को टीम में शामिल किया गया है।

अगला टेस्ट मुकाबला पुणे में खेला जाना है। कीवी टीम की तेज गेंदबाजी ताकत को देखते हुए माना जा रहा है कि पिच स्पिनरों के लिए मददगार रहेगी। इस स्थिति में भारत के पास विकल्प काफी हो जाते हैं। सुंदर बैटिंग भी अच्छी कर लेते हैं। इस वजह से उनको शामिल किया गया है।

कीवी टीम लीड में है और टीम इंडिया एक ऊपर दबाव रहने वाला है। अब देखना होगा कि आने वाले दो टेस्ट मैचों में रोहित और गंभीर मिलकर क्या रणनीति बनाते हुए टीम इंडिया को सफलता दिलाने में सफल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+