कौन हैं 19 साल के युवराज सामरा? न्यूजीलैंड के खिलाफ तूफानी शतक से मचाया गदर, युवराज सिंह से खास कनेक्शन

Who is Yuvraj Samra: क्रिकेट की दुनिया में जब भी 'युवराज' नाम गूंजता है, तो फैंस के जहन में 6 गेंदों पर 6 छक्के मारने वाले युवराज सिंह की तस्वीर उभर आती है। अब टी20 विश्व कप 2026 के मंच पर एक और 'युवराज' ने दस्तक दे दी है। कनाडा के 19 वर्षीय बल्लेबाज युवराज सामरा (Yuvraj Samra) ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

चेन्नई में टी20 विश्व कप में कनाडा के लिए खेलते हुए युवराज सामरा ने महज 58 गेंदों में आतिशी शतकीय पारी खेली और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का कीमा बना डाला। उनकी इस पारी में 10 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। जब टीम का स्कोर 17 ओवर में 150/1 था, तब युवराज सामरा 175.86 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर विपक्षी टीम के परखच्चे उड़ा रहे थे। उनके साथ क्रीज पर नवनीत धालीवाल मौजूद थे। वह वर्ल्ड कप में सबसे कम उम्र में सैकड़ा जड़ने वाले प्लेयर बन गए।

yuvraj samra

युवराज से क्या कनेक्शन

युवराज सामरा का नाम उनके पिता ने भारत के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह से प्रेरित होकर रखा था। दिलचस्प बात यह है कि इस युवा खिलाड़ी का खेल भी काफी हद तक उनके नाम की गरिमा को बनाए रखता है। मैदान पर बेखौफ अंदाज में बड़े शॉट्स खेलना और गेंदबाजों पर दबाव बनाना उनकी पहचान बन गई है।

दो बार हुई युवी से मुलाक़ात

युवराज सामरा न केवल नाम से, बल्कि यादों से भी भारतीय दिग्गज युवराज सिंह के करीब रहे हैं। सामरा ने अपने युवराज से अब तक दो बार मुलाकात की है। पहली बार 2019 में, जब युवराज सिंह 'टोरंटो नेशनल्स' के लिए खेलने कनाडा आए थे। इसके बाद साल 2025 में 'सुपर 60' टूर्नामेंट के दौरान उन्हें दोबारा अपने आदर्श से मिलने का मौका मिला।

भविष्य का सितारा

19 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐसा प्रदर्शन करना कोई छोटी बात नहीं है। युवराज सामरा को कनाडा क्रिकेट का अगला बड़ा सितारा माना जा रहा है। जिस तरह से उन्होंने दबाव की स्थिति में अपनी टीम के लिए रन बनाए हैं, उसने यह साबित कर दिया है कि उनके पास केवल दिग्गज खिलाड़ी का नाम ही नहीं, बल्कि उनकी जैसी काबिलियत भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+