Yashasvi Jaiswal Girlfriend: कौन हैं मैडी हैमिल्टन? जानें यशस्वी जायसवाल के साथ वायरल हो रही तस्वीरों का सच

Yashasvi Jaiswal: भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 3 फरवरी को विजाग में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के दूसरे दिन शानदार दोहरा शतक पूरा किया। 22 साल और 77 दिन की उम्र में क्रिकेटर ने 277 गेंदों में ये उपलब्धि अपने नाम की। इस शानदार पारी के बाद उनकी कथित गर्लफ्रेंड मैडी हैमिल्टन (Maddie Hamilton) की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

जायसवाल के मैडी के साथ डेटिंग की अफवाहें तब सामने आईं, जब भारतीय क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें वह मैडी के साथ पोज देते नजर आए थे। जायसवाल ने पोस्ट का कैप्शन में 'परिवार' लिखा था, बस फिर क्या था इतनी हिंट मिलते ही यूजर्स ये जानने में जुट गए कि मैडी हैमिल्टन कौन हैं?

Yashasvi rumoured girlfriend Maddie Hamilton

मैडी हैमिल्टन भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल की कथित गर्लफ्रेंड हैं। वह एक रहस्यमय शख्सियत बनी हुई हैं, क्योंकि उनके निजी जीवन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। इंग्लैंड की रहने वाली मैडी सोशल मीडिया पर लो प्रोफाइल रहती हैं।

जायसवाल को सपोर्ट करने हैदराबाद पहुंची मैडी हैमिल्टन
हाल ही में, उन्हें हैदराबाद में भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट के दौरान भारतीय जर्सी में जायसवाल के लिए चीयर करते हुए देखा गया था। जायसवाल का समर्थन करते हुए भारतीय जर्सी में स्टैंड में उनकी उपस्थिति ने भारतीय क्रिकेटर के साथ उनके संबंधों की अफवाहों को और हवा दे दी।

क्या यशस्वी जायसवाल की गर्लफ्रेंड हैं मैडी हैमिल्टन?
हालांकि, यशस्वी जायसवाल ने अभी तक अपनी कथित गर्लफ्रैंड के बारे में कोई बयान नहीं दिया है और न ही इन अफवाहों को खारिज किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबकि, मैडी हैमिल्टन और यशस्वी जायसवाल के बीच रिश्ते की अफवाह तीन साल से चल रही हैं।

कहां की रहने वाली हैं मैडी हैमिल्टन?
यूके की रहने वाली मैडी एक स्टूडेंट हैं, जिसे छुट्टियों और पारिवारिक समारोहों सहित विभिन्न अवसरों पर जायसवाल के साथ देखा गया है। ये झलकियां दोनों के बीच गहरे रिश्ते की ओर इशारा करती हैं, जिससे फैंस में क्रिकेट सनसनी की निजी जिंदगी के बारे में उत्सुकता बढ़ जाता है। हालांकि उनकी उम्र की सटीक जानकारी नहीं है, लेकिन माना जाता है कि उनकी उम्र 20-25 वर्ष के बीच होगी।

मैडी के भाई के साथ मस्ती करते दिखे जायसवाल
क्रिकेट के मैदान से परे जायसवाल को मैडी के भाई, हेनरी हैमिल्टन के साथ भी देखा गया है। हेनरी द्वारा अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में दोनों के बीच एक अच्छी मित्रता का पता चलता है।

जैसे-जैसे अफवाहों ने जोर पकड़ा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फैंस के लिए जायसवाल के साथ मैडी के संबंध पर चर्चा और अटकलें लगाने का सिलसिला तेज हो गया। क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ जायसवाल के दोहरे शतक के बीच मैडी हैमिल्टन क्रिकेट प्रेमियों के बीच एक ट्रेंडिंग टॉपिक बन गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+