कौन हैं WPL में ये मिस्ट्री एंकर? खूबसूरती में स्मृति मंधाना को दी मात, फैंस बोले- मैच छोड़ो इसे देखो!
WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग का आगाज शुक्रवार को हो गया था। पांच टीमों के बीच खेले जा रहे इस इवेंट में कई सुंदर प्लेयर्स शामिल हैं। स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल जैसी कई खिलाड़ी ऐसी हैं, जो धमाकेदार अंदाज में बैटिंग के अलावा अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं मगर एक चेहरा ऐसा है, जिसने इन सबको पछाड़ने का काम किया है।
हम बात कर रहे हैं इस इवेंट को होस्ट करने वाली एकंर की, जिसने महफ़िल लूट ली है। मयंती लैंगर को भारतीय स्पोर्ट्स होस्टिंग में सुंदर माना जाता है लेकिन अब वह दिन चले गए। महिला प्रीमियर लीग की इस एंकर पर फैंस भी फ़िदा हो चले हैं, इस महिला का नाम येशा सागर है।

कौन है यह खूबसूरत एंकर (Yesha Sagar WPL 2026)
इस बारWPL की वायरल एंकर येशा सागर हैं। एंकरिंग के साथ-साथ वह एक मॉडल और अभिनेत्री भी हैं, जो अपनी खूबसूरती, आत्मविश्वास और बहुमुखी प्रतिभा के दम पर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में तेजी से पहचान बना रही हैं। पहले ही मैच के बाद अपनी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर तहलका मचा दिया।
येशा सागर का जन्म पंजाब के करतारपुर साहिब में हुआ था लेकिन अब वह विदेश सेटल हो गई हैं। वह कनाडा के टोरंटो में रहती हैं और वहां काम करती हैं। येशा सागर अपने मॉडलिंग और प्रोफेशनल प्रोजेक्ट कनाडा से ही हैंडल करती हैं। भारत में वह WPL में एंकरिंग प्रोजेक्ट के लिए आई हैं।
क्रिकेट मैचों में एंकरिंग से पहले येशा सागर ने अपना मॉडलिंग करियर शुरू किया था। वह पंजाबी इंडस्ट्री में कुछ म्यूजिक वीडियोज में काम कर चुके हैं। वह भारत और विदेश दोनों तरह के मार्केट में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं और महिला प्रीमियर लीग में फैन्स उनको काफी पसंद कर रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर कितने फॉलोवर (Yesha Sagar WPL 2026)
इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई फोटो में हजारों फैन्स ने लाइक-कमेन्ट करते हुए येशा की सराहना की है। इंस्टाग्राम पर उनको फॉलो करने वाले लोगों की भी कोई कमी नहीं है। 12 लाख से ज्यादा लोग उनको फॉलो करते हैं। वह अपने अकाउंट पर ट्रेवल, एंकरिंग, मॉडलिंग और लाइफस्टाइल से जुड़े पोस्ट करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications